कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फिर फायरिंग, धमकी भी मिली- “जो सलमान के साथ काम करेगा, वो मरेगा..”

Must Read

Mumbai: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट कैप्स कैफे पर दूसरी बार फायरिंग हुई है. इसके पीछे कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ माना जा रहा है. हालांकि, कपिल शर्मा ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है. वहीं कनाडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इसी बीच लॉरेंस ग्रुप से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का एक ऑडियो वायरल हुआ.

बदला लेने के लिए कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करवाई

इसमें दावा है कि कपिल शर्मा ने अपने नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में सलमान खान को बुलाया था. यही बात बिश्नोई गैंग को अच्छी नहीं लगी और बदला लेने के लिए उनके कैफे पर फायरिंग करवाई गई है. ऑडियो में हैरी बॉक्सर ने खुली धमकी दी है. कहा कि जो सलमान के साथ काम करेगा, वो मरेगा, यह हमला सलमान खान को शो पर बुलाने की वजह से किया गया.

जरूरत पड़ी तो किसी भी हद तक जाकर हत्या करेंगे

अगली बार किसी को चेतावनी नहीं दी जाएगी. सीधे गोली चलाई जाएगी. उसने डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और कलाकारों तक को निशाना बनाने की बात कही. ऑडियो में गैंगस्टर ने कहा कि मुंबई में ऐसा माहौल बना देंगे, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा, चाहे वह छोटा कलाकार हो या बड़ा निर्देशक, हम उसे नहीं छोड़ेंगे. जरूरत पड़ी तो किसी भी हद तक जाकर हत्या करेंगे. यह चेतावनी सामने आने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल बन गया है.

 

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This