मथुरा-बरेली हाईवे पर मैक्स-कार की टक्कर, जीजा- साले की मौत

Must Read

Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में थाना हाथरस जंक्शन के मथुरा- बरेली नेशनल हाईवे पर मैक्स और स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर में जीजा- साले की मौत हो गई है. हादसे में दीपक (25) और विष्णु (24) ने मौके पर ही दम तोड दिया. वहीं कार में सवार तीसरा युवक अनस गंभीर रूप से घायल हुआ.

अनस का चल रहा है इलाज

पुलिस तीनों घायलों को आस- पास के लोगों की मदद से अस्पताल ले गई. जहां चिकित्सकों ने दीपक और विष्णु को मृत घोषित कर दिया जबकि, अनस को भर्ती कर लिया है. जिसका इलाज चल रहा है. यह हादसा रविवार को दोपहर करीब 1 बजे के आस-  पास हुआ.

गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला मैक्स का चालक

जानकारी के मुताबिक, मैक्स का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला. हादसे की सूचना मिलते ही ASP अशोक कुमार, CO सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण, SDM सदर राजबहादुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे. मृतक दीपक हाथरस के ओडपुरा मोहल्ले का रहने वाला था, जबकि विष्णु चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसाना का निवासी था.

तीनों हाथरस से जा रहे थे सिकंदराराऊ

अनस रुक्मणी नगर का रहने वाला है. तीनों हाथरस से सिकंदराराऊ जा रहे थे. विष्णु अपनी बहन को लेने जा रहा था. इस दौरान हादसा हो गया. पुलिस ने मैक्स को जब्त कर लिया है और उसकी तलाशी के लिए घेराबंदी कर दी है.

ये भी पढ़ें. गिरिराज सिंह का पलटवार..,’ भाजपा ने किसको इस्तेमाल किया और किसको छोड़ा ये तो अखिलेश ही जानते होंगे!’

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This