GATE परीक्षा पास करने के बाद करियर के सुनहरे मौके, इन सभी जॉब्स के लिए कर सकते हैं अप्लाई

Must Read

GATE Exam: वर्तमान समय अगर आपने GATE एग्जाम पास कर लिया है तो आगे चलकर भविष्‍य में आपके लिए एक से बढ़कर एक करियर ऑप्शन्स दरवाजे खोलकर खड़े होंगे. बता दें कि इसे सिर्फ M.Tech तक समझिए, इसके बाद भी दुनिया आपका इंतज़ार कर रही है. हम आपको बता दें कि कौन-कौन से विकल्प आपके लिए सबसे बेहतरीन हैं.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार GATE स्कोर आपको IIT, NIT, IISc जैसे टॉप कॉलेजों में M.Tech के लिए एडमिशन दिला सकता है. इतना ही नही बल्कि एडमिशन के साथ महीने के 12,400 रुपये तक का स्कॉलरशिप भी मिलेगा. इसके साथ ही यह कोर्स करने के बाद आगे की पढ़ाई या जॉब मार्केट में ठोस कैरियर ग्रोथ देता है.

जानकारी देते हुए बता दें कि GATE स्कोर से आप कई PSU में नौकरी के लिए शॉर्टलिस्ट हो सकते हैं जैसे ONGC, NTPC, BHEL, IOCL आदि ये जॉब्स काम-जीवन संतुलन, पेंशन, सरकारी लाभ और अच्छी तनख्वाह देते हैं.

इस दौरान अगर आप रिसर्च या एकेडमिक फील्‍ड में अपना करियर बनाना चाहतें हैं तो PhD करना एक बढ़िया विकल्प है. जानकारी देते हुए बता दें कि कुछ संस्थाएं सीधे GATE स्कोर के आधार पर PhD के लिए भर्ती भी करती हैं.

इसके अलावा GATE पास करने पर आप CSIR JRF, DRDO, ISRO जैसे संस्थानों में रिसर्च फैलोशिप के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं​.

इस दौरान कुछ MNCs TCS, Infosys, Qualcomm, L&T जैसे भी GATE क्वालिफायर्स को अच्छे तकनीकी रोल्स में जॉब ऑफर करती हैं. बता दें कि इनकी तनख्वाह भी अच्छी होती है और भविष्‍य में करियर ग्रोथ के मौके भी खूब मिलते हैं.

इसके साथ ही GATE स्कोर के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर या लेक्चरर जैसी जॉब्स के लिए भी अप्‍लाई कर सकते हैं. यह एक स्थिर और समझदारी भरा विकल्प है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कुछ राज्य बिजली बोर्ड जैसे WBSEDCL, PSPCL, OPGC आदि भी GATE स्कोर के आधार पर भर्ती करते हैं.

सबसे महत्‍वपूर्ण जानकारी GATE केवल M.Tech के लिए है बल्कि यह आपके करियर का ब्रॉड वेक्टर है. क्‍योंकि इस जॉब में चाहे आपको रिसर्च करना हो, पढ़ाना हो, सरकारी नौकरी हो या किसी भी प्राइवेट सेक्टर की ओर रुख हो GATE को एक बहुआयामी मौके के रूप में देखिए और समझदारी से अगले कदम चुनिए.

इसे भी पढ़ें :- कियारा आडवाणी ने की ‘परम सुंदरी’ की तारीफ, सोशल मीडिया पर साझा किए विचार

Latest News

भारत ने जीता T20 World Cup 2026, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से दी मात

IND vs NZ Final में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर T20 World Cup 2026 का खिताब जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 255 रन बनाए थे.

More Articles Like This