GST 2.0: सरकार के बड़े टैक्स रिफॉर्म पर बिजनेस लीडर्स ने जताई खुशी, जानें किसने क्या कहा ?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सरकार ने GST प्रणाली में बड़ा सुधार करते हुए मौजूदा 4 टैक्स स्लैब्स को घटाकर अब 2 स्लैब्स में बदलने का फैसला लिया है. इस बदलाव का असर रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर छोटी और बड़ी कारों की कीमतों तक देखा जाएगा. 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स रेट्स में कटौती की घोषणा की, जो आगामी 22 सितंबर से लागू होगी. इस महत्वपूर्ण रिफॉर्म पर देश के प्रमुख उद्योगपतियों और स्टार्टअप लीडर्स ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. आनंद महिंद्रा, हर्ष गोयनका और कई अन्य बड़े बिजनेस लीडर्स ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया है.

आनंद महिंद्रा, चेयरमैन, महिंद्रा ग्रुप

आनंद महिंद्रा ने कहा, ज्यादा और तेज सुधार ही खपत और निवेश बढ़ाने का सबसे सही रास्ता है. ये सुधार अर्थव्यवस्था को बड़ा करेंगे और दुनिया में भारत की आवाज को और बुलंद करेंगे. लेकिन स्वामी विवेकानंद का वो मशहूर नारा याद रखें उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल न मिल जाए. तो, प्लीज और सुधार लाइए.

हर्ष गोयनका, चेयरमैन, आरपीजी ग्रुप

ये हर भारतीय के लिए दिवाली का बड़ा गिफ्ट है. रोजमर्रा की चीजों, हेल्थकेयर, एजुकेशन और खेती के सामान पर GST कम हुआ है. किराना सस्ता होगा, हेल्थकेयर में राहत मिलेगी, एजुकेशन सस्ता होगा. ये सुधार “अगली पीढ़ी के GST” की ओर कदम है, जो जिंदगी को आसान बनाएगा और अर्थव्यवस्था को बूस्ट देगा.

संजीव गोयनका, चेयरमैन, आरपी-संजीव गोयनका ग्रुप

#NextGenGST सुधारों का स्वागत है, जो आम लोगों को पहले रखते हैं. जरूरी चीजें सस्ती करके, हेल्थकेयर और एजुकेशन को बढ़ावा देकर, और खेती को मजबूत करके, ये सुधार अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देंगे. ये पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की समावेशी विकास की सोच को दिखाता है.

अनीश शाह, ग्रुप सीईओ और एमडी, महिंद्रा ग्रुप

अगली पीढ़ी के GST सुधार. भारत के लिए एक आसान, निष्पक्ष और समावेशी टैक्स सिस्टम बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. महिंद्रा में, हम इन्हें गेम-चेंजर मानते हैं. ये अनुपालन को आसान करते हैं, खपत बढ़ाते हैं और इंडस्ट्री को कॉन्फिडेंस के साथ निवेश करने का मौका देते हैं.

नीलेश शाह, एमडी, कोटक महिंद्रा AMC

GST की घोषणा से महंगाई कम होगी, ग्रोथ बढ़ेगी, कंज्यूमर का माइंडसेट सुधरेगा, फिस्कल कंसॉलिडेशन में कोई रुकावट नहीं आएगी, बिजनेस करना आसान होगा और टैरिफ के बुरे असर को कुछ हद तक कम किया जाएगा.

शैलेश चंद्र, SIAM प्रेसिडेंट और टाटा मोटर्स के एमडी

ये सही समय पर लिया गया कदम है, जो कंज्यूमर्स के लिए खुशी लाएगा और ऑटोमोटिव सेक्टर में नई जान फूंकेगा. वाहन, खासकर एंट्री-लेवल सेगमेंट, अब सस्ते होंगे. इससे पहली बार गाड़ी खरीदने वालों और मिडिल-क्लास परिवारों को बड़ा फायदा होगा.

संजीव अस्थाना, सीईओ, पतंजलि फूड्स

पतंजलि फूड्स में, हम अपने कंज्यूमर्स तक इन फायदों को पहुंचाने के लिए पूरी तरह कमिटेड हैं. ये पहल न सिर्फ शहरी और ग्रामीण लोगों को फायदा देगी.

रजनीश कुमार, फ्लिपकार्ट ग्रुप

किसानों की इनपुट कॉस्ट कम करके, MSME के लिए अनुपालन आसान करके, और छोटे विक्रेताओं, कारीगरों, बुनकरों व छोटे किसानों को ई-कॉमर्स में आसानी से जोड़कर, ये सुधार भारत के विकास को और मजबूत करेंगे. त्योहारी सीज़न से पहले इनका सही समय पर लागू होना खपत को बढ़ाएगा, मार्केट रीच को बड़ा करेगा और विकसित भारत की राह को तेज करेगा.

गिरीश वाघ, कार्यकारी निदेशक, टाटा मोटर्स

GST काउंसिल का कमर्शियल वाहनों – ट्रक, बस, और एम्बुलेंस – पर GST दर को 18% करने का फैसला भारत की मोबिलिटी में बड़ा सुधार है. ये फ्लीट मॉडर्नाइजेशन को तेज करेगा, सुरक्षित, स्मार्ट और इको-फ्रेंडली वाहनों को बढ़ावा देगा. ट्रांसपोर्टर्स के लिए इनवर्टेड ड्यूटी का पुराना मुद्दा हल करके, ये अफोर्डेबिलिटी और लिक्विडिटी बढ़ाएगा, जिससे पूरा कमर्शियल मोबिलिटी सिस्टम मजबूत होगा.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This