जम्मू-कश्मीरः कल से फिर शुरू होगी मां वैण्णों देवी की यात्रा, मौसम ने दिया साथ तो होंगे मां के दर्शन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mata Vaishno Devi Yatra: मां वैण्णों देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर है. श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अब 14 सितंबर (रविवार) से दोबारा शुरू की जाएगी. मालूम हो कि खराब मौसम और ट्रैक के जरूरी मरम्मत कार्य की वजह से अस्थायी रूप से यात्रा पर रोक लदा गई थी. हालांकि, यात्रा की बहाली मौसम अनुकूल रहने पर ही संभव होगी.

यह जानकारी देते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कहा कि भारी बारिश और ट्रैक की सुरक्षा के लिहाज से यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था. मरम्मत कार्य अब लगभग पूरा हो चुका है और यदि मौसम सहयोग करता है, तो श्रद्धालु 14 सितंबर से फिर से माता रानी के दर्शन कर सकेंगे.

बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मौसम और ट्रैक की स्थिति की जानकारी जरूर कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This