नवरात्रि में किस दिशा में रखें माता की चौकी? जानिए पूजा के समय दीपक जलाने से लेकर भोग तक के नियम

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Navratri Puja Vidhi: नवरात्रि में घर पर मां दुर्गा की चौकी सजाने और नौ दिनों तक उनकी पूजा करने का विशेष महत्व है. इन दिनों भक्त माता को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना करते हैं, भोग लगाते हैं और दुर्गा सप्तशती का पाठ करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में माता की चौकी किस दिशा में रखनी चाहिए और पूजा के समय दीपक का मुंह किस तरफ होना चाहिए? यदि नहीं, तो देर किस बात की चलिए जानते है…
ज्योतिषाचार्यो के अनुसार, वास्तु शास्त्र में हर दिशा का अपना महत्व है. घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए दिशाओं का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है. ऐसे में नवरात्रि के दौरान माता की चौकी स्थापित करते समय सही दिशा, मूर्ति की स्थापना और दीपक जलाने से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

किस दिशा में स्थापित करें माता की चौकी

इसके बाद चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाकर माता की मूर्ति स्थापित करें.
मूर्ति पर फूल और चुनरी चढ़ाएं.
इसके बाद अपनी श्रद्धा के अनुसार चौकी को सजाकर पूजा की तैयारी करें.
माता की चौकी सजाते समय आम और अशोक के पत्तों का इस्तेमाल करना भी शुभ माना जाता है.
इन पत्तों से चौकी को पारंपरिक तरीके से सजाया जा सकता है.

दीपक जलाते समय रखें इस दिशा का ध्यान

माता की पूजा के दौरान दीपक जलाने की दिशा का भी खास ध्यान रखना चाहिए. दीपक को माता की मूर्ति के सामने रखें. वास्तु के अनुसार, पूजा के समय दीपक का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए. वहीं, माता की चौकी के सामने पूर्व दिशा में घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है.

माता को भोग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

इसके अलावा, नवरात्रि में भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार, माता की चौकी सजाते हैं और उन्हें अलग-अलग चीजों का भोग लगाते हैं. हालांकि, पूजा के दौरान कुछ चीजों का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी जाती है. माता की पूजा में तुलसी के पत्ते और केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए. इसके अलावा बासी या सूखे फूल, टूटे हुए अक्षत और बासी भोग का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए.
Latest News

ट्रंप को झटका: अमेरिकी सीनेटरों ने सऊदी परमाणु समझौते को रोकने के लिए पेश किया प्रस्ताव

Washington: अमेरिका के दो डेमोक्रेट सीनेटरों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सऊदी अरब के साथ असैन्य परमाणु सहयोग समझौते...

More Articles Like This