New Delhi: ताज पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, कल HC के लिए आया था मेल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्ली: दिल्ली से सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है. यहां शनिवार को प्रतिष्ठित ताज पैलेस होटल को बम धमकी वाला ईमेल मिला, जिससे हड़कंप मच गया. सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल में जुट गई.

दिल्ली पुलिस ने होटल में व्यापक तलाशी अभियान चलाया. लंबी जांच के बाद पुलिस ने इसे झूठी धमकी घोषित कर दिया. पुलिस की जांच-पड़ताल से होटल के मेहमानों और स्टाफ को कुछ घंटों के लिए परेशानी हुई, लेकिन किसी तरह का खतरा नहीं पाया गया. दिल्ली पुलिस के अनुसार, होटल प्रबंधन को सुबह प्राप्त ईमेल में बम विस्फोट की धमकी दी मिली थी. इसके तुरंत बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और होटल के सभी हिस्सों की बारीकी से छानबीन करते हुए जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला.

दिल्ली हाई कोर्ट को भी मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

मालूम हो कि बीते शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट को भी एक ईमेल मिला था, जिसमें जजों के कक्षों और कोर्ट रूम्स में दोपहर के समय विस्फोट की धमकी दी गई थी. रजिस्ट्रार जनरल को सुबह करीब 8:39 बजे यह ईमेल मिला था. इसमें दावा किया गया था कि अदालत परिसर में तीन बम प्लांट किए गए हैं और दोपहर 2 बजे तक सभी को परिसर खाली कर देना चाहिए. ईमेल में लिखा था, ‘दिल्ली हाईकोर्ट में आज होने वाला विस्फोट पिछली धमकियों के संदेह को दूर कर देगा.’ इसके बाद जजों, वकीलों और पक्षकारों को कोर्ट रूम्स से सुरक्षित बाहर निकाला गया था.

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This