दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले शूटरों के एनकाउंटर पर गैंगस्टर की धमकी-‘बदला लेंगे, माफी नहीं मिलेगी…’

Must Read

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले सोनीपत निवासी दोनों शूटरों को पुलिस ने गाजियाबाद में एनकाउंटर में मार गिराया था. लेकिन वहीं अब गैंगस्टर ने बदला लेने की भी धमकी दी है. गैंगस्टर रोहित गोदारा ने फेसबुक पोस्ट कर उन्हें शहीद करार दिया है और साथ ही बदला लेने की बात कही है.

राम राम सभी भाइयों को मैं रोहित गोदारा…

खूंखार गैंगस्टर ने कहा कि ‘कोई कितना भी पॉवरफुल हो अब माफी नहीं मिलेगी. वक्त भले लग सकता है. रोहित गोदारा ने फेसबुक पोस्‍ट में लिखा कि ‘राम राम सभी भाइयों को मैं रोहित गोदारा. भाइयों आज जो एनकाउंटर हुआ है! ये हमारे लिये जीवन की बहुत बड़ी क्षति है. मैं आपको बता दूं! ये जो न्यूज चैनल वाले जो न्यूज चला रहे हैं! ये ना की ढेर हुए हैं! ये ढेर नहीं शहीद हुए हैं!

अरे कुछ तो शर्म करो!

इन भाइयों ने धर्म के लिये अपना बलिदान दिया है! अरे कुछ तो शर्म करो! एक मुंह से तुम सनातन सनातन चिल्लाते हो! और जो सनातन के लिये लड़ाई लड़े! उसको मार दिया जाता है! ये इंसाफ़ है!.’ गोदारा ने आगे लिखा कि ‘ये जितने भी सनातन धर्म का नाम लेकर घूम रहे हैं! ये सिर्फ अपनी रोटी सेक रहें हैं! ये एनकाउंटर नहीं सनातन की हार हुई है! धर्म के लिये लड़ने वालों को इस हिंदुस्तान में मार दिया जाता है! अगर तुम इतने सच्चे हो! तो उठाओ मुद्दा! हमारे शहीद भाइयों को दिलाओ इंसाफ!.’

सभी देशवासी इनसे सावधान रहें!

फेसबुक पोस्ट में लिखा कि ‘मैं पूरे देश को बता देना चाहता हूं! ये सनातन धर्म की आड़ में एक धंधा चला हुआ है! सभी देशवासी इनसे सावधान रहें! और हम अगर धर्म के लिए लड़ सकते हैं! तो हमारे शहीद भाइयों के लिये! हम वो काम कर सकते हैं! जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं! और इसमें जिसका भी हाथ है! वो चाहे कितना भी पैसें वाला हो! या पावर वाला हो! वक्त लग सकता है! माफी नहीं है!.’

बागपत निवासी दो आरोपी अभी भी फरार

बता दें कि बरेली में ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले आरोपियों का बुधवार देर शाम गाजियाबाद में यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मार गिराया था. बागपत निवासी दो आरोपी अभी भी फरार हैं. बदमाशों ने वारदात क्यों की? यह स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन इसे दिशा की बहन खुशबू के बीते दिनों धर्माचार्य के साथ सोशल मीडिया विवाद को माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. बिहार में पकड़ा गया फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाला गिरोह, सरगना समेत छह गिरफ्तार

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This