भारतीय ऑटो ड्राइवर को फ्रेंच बोलता देख अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर हुआ हैरान! जानें दोनों के बीच क्या हुई बातचीत

Must Read

Viral Video: अमेरिका का एक कंटेंट क्रिएटर उस वक्त हैरान रह गया, जब एक भारतीय ऑटो ड्राइवर उससे अचानक फ्रेंच भाषा में बात करने लगा. हुआ कुछ यूं कि ऑटो ड्राइवर ने कंटेंट क्रिएटर युवक से पूछा कि वह कौन-कौन सी भाषाएं बोलता है. युवक ने जवाब दिया कि वह फ्रेंच और इंग्लिश जानता है. तभी ऑटो ड्राइवर ने फ्रेंच में बात करनी शुरू कर दी. यह देखकर युवक पूरी तरह से हैरान रह गया. हालांकि, बाद में यह बातचीत हंसी-मजाक में बदल गई.

अगले ही पल एकदम से फ्रेंच बोलने लगता है ऑटो ड्राइवर

वायरल हो रही इस वीडियो की शुरुआत में ऑटो ड्राइवर युवक से पूछता है कि वह कितनी भाषाएं बोल सकता है. युवक जवाब देता है कि उसे सिर्फ दो भाषाएं फ्रेंच और इंग्लिश आती हैं. लेकिन अगले ही पल ऑटो ड्राइवर एकदम से फ्रेंच बोलने लगता है. यह सुनकर युवक पहले तो चौंक जाता है क्योंकि उसे समझ नहीं आता कि वह क्या कह रहा है. लेकिन बाद में उसे एहसास होता है कि ऑटो ड्राइवर फ्रेंच में बात कर रहा है और वह हंसने लगता है.

कंटेंट क्रिएटर और भारतीय ऑटो ड्राइवर के बीच की बातचीत काफी मजेदार

jaystreazy नाम के यूजर ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो को 14 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई लोग इस पर कमेंट्स भी कर रहे हैं. ज्यादातर लोगों का कहना है कि कंटेंट क्रिएटर और भारतीय ऑटो ड्राइवर के बीच की बातचीत काफी मजेदार है. इस लड़के ने पहले भी भारत से जुड़े अपने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. शायद यह पोस्ट उन सब में सबसे ज्यादा पसंद की गई है.

इसे भी पढ़ें. 40000 से ज्यादा टेक वर्कर्स को अमेरिकी कंपनियों ने निकाला, H-1B वीजा धारकों को दी नौकरी: व्हाइट हाउस

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This