‘दोस्ती अमर रहे’, Ishaan Khatter ने विशाल जेठवा संग अपनी बॉन्डिंग को बताया अनोखा

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Homebound: बॉलीवुड अभिनेता ईशान खट्टर की फिल्म ‘होमबाउंड’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म में अभिनेता विशाल जेठवा उनके दोस्त के किरदार में दिख रहे हैं.

Homebound की यादों को किया ताजा

इस दोस्ती का जश्न मनाते हुए ईशान खट्टर ने फिल्म की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं. इनमें दोनों की ऑफ-स्क्रीन दोस्ती की झलक साफ दिख रही है. ईशान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘होमबाउंड’ की पुरानी यादों को ताजा करते हुए लिखा, “दोस्ती अमर रहे—शोएब और चंदन.” इसके साथ ईशान खट्टर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वो कभी खेत में दौड़ते, तो कभी विशाल के साथ रेलवे स्टेशन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में दोनों की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्होंने फिल्म ‘शोले’ का यादगार गाना ‘ये दोस्ती हम नहीं’ भी लगाया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)

ऑस्कर 2026 के लिए नॉमिनेट हुई फिल्म

एक पोस्ट में ईशान खट्टर ने यह भी बताया था कि कैसे उन दोनों ने मिलकर इस रोल के लिए तैयारी की थी. फिल्म के पहले दिन के शूट की तस्वीरें शेयर करते हुए ईशान ने बताया था कि कैसे वे निर्देशक की मदद से गांव के जीवन को पर्दे पर उतार रहे थे. इन तस्वीरों में वे निर्देशक नीरज घायवान और विशाल के साथ दिखाई दे रहे थे. एक फोटो में विशाल और ईशान जमीन पर बैठे भोजन करते हुए भी दिखाई दिए. बता दें कि फिल्म ‘होमबाउंड’ को भारत की तरफ से ऑस्कर 2026 के लिए नॉमिनेट किया गया है.

दो दोस्तों की कहानी पर आधारित है फिल्म

यह फिल्म उत्तर भारत के एक गांव में रहने वाले बचपन के दो दोस्तों की कहानी पर आधारित है, जो पुलिस की नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. हालांकि, जैसे-जैसे वे अपने सपने के करीब पहुंचते हैं, हताशा और व्यक्तिगत संघर्ष उनकी दोस्ती की परीक्षा लेने लगते हैं. फिल्म में जान्हवी कपूर ने भी अहम किरदार निभाया है. ईशान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह नेटफ्लिक्स की हॉलीवुड वेब सीरीज ‘द परफेक्ट कपल’ में भी नजर आ चुके हैं. इसके अलावा, उन्होंने भूमि पेडनेकर के साथ नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द रॉयल्स’ में भी काम किया है.

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही पवन कल्याण की OG, पहले ही दिन रच दी इतिहास

Latest News

Aaj Ka Rashifal: दशहरा पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 20 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This