गाजा युद्ध को लेकर ट्रंप के प्‍लान का पीएम मोदी ने किया स्‍वागत, स्‍थाई शांति की जताई उम्‍मीद

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Trump’s Gaza Peace Plan: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू  मुलाकात के बाद गाजा युद्ध को खत्‍म करने को लेकर 20-सूत्रीय प्रस्‍ताव पेश किया है. जिसका नेतन्‍याहू ने समर्थन भी किया है. वहीं, अब ट्रंप के इस प्‍लान का भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्‍वागत किया है. साथ ही उन्‍होंने उम्मीद जताई है कि इससे दोनों पक्ष सहमत होंगे और शांति को रास्ता अपनाएंगे.

शांति, सुरक्षा और विकास का एक व्यवहार्य मार्ग: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा कि ‘हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से गाजा युद्ध को खत्म करने के लिए एक व्यापक प्लान की घोषणा का स्वागत करते हैं. यह फिलिस्तीनी और इजरायली लोगों के साथ-साथ व्यापक पश्चिम एशियाई क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक और स्थायी शांति, सुरक्षा और विकास का एक व्यवहार्य मार्ग प्रदान करता है. उन्‍होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि सभी संबंधित पक्ष राष्ट्रपति ट्रंप की पहल पर एकजुट होंगे और युद्ध को खत्म करने और शांति सुनिश्चित करने के इस प्रयास का समर्थन करेंगे.’

क्‍या है ट्रंप का प्रस्‍ताव? 

बता दें कि सोमवार को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने नेतन्याहू के साथ एक बैठक की और उस प्लान पर चर्चा की, जिससे गाजा में युद्ध समाप्त हो सकता है. इसके बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए ट्रंप ने एक 20-सूत्रीय प्लान जारी किया, जिसमें इजरायल और हमास दोनों की ओर से इस योजना को स्वीकार करने पर संघर्ष को तुरंत समाप्त करना शामिल है. ट्रंप के इस प्रस्‍ताव को एक बार स्‍वीकृति मिल जाने के बाद इजरायली सेना को बंधकों की रिहाई की तैयारी के लिए सहमत रेखा पर वापस लौटना होगा.

इसे भी पढें:-इंडोनेशिया में दर्दनाक हादसा! नमाज पढ़ने के दौरान ढही इस्लामिक स्कूल की इमारत, मलबे में दबे कई लोग

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This