नेपाल में भीषण हादसाः गहरी खाई में गिरी जीप, छह लोगों की मौत, छह घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Accident: नेपाल से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. भारत-नेपाल सीमा से दूर नेपाल के पूर्वी पहाड़ी क्षेत्र में एक जीप हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में जहां छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं छह अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.

बताया गया है कि यह दुर्घटना पांचथर जिले के कुम्मायक–3 कात्तिके के पास तब हुई, जब ताप्लेजुंग से धरान जा रही बोलेरो जीप (नं. मे 1ज 3055 ) तमोर नदी की गहरी खाई में गिर गई.

पुलिस प्रवक्ता एसएसपी दीपक पोखरेल ने बताया

कोशी प्रदेश के पुलिस प्रवक्ता एसएसपी दीपक पोखरेल ने बताया कि बोलेरो जीप करीब 400 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी. इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल

उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं. अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है. छह घायलों में एक आठ वर्षीय बालक भी शामिल है. घायलों में छह को धरान स्थित बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान भेजा गया है, जबकि एक का इलाज पांचथर के फिदिम अस्पताल में चल रहा है.

इस वजह से जीप खाईं में गिरी

मिली जानकारी के मुताबिक, संकीर्ण और भिरालू (ढलानदार) सड़क पर अचानक जीप का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे यह सीधे गहरी खाई में गिर गई. पहाड़ी मोड़ और बारिश से फिसलन के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी कठिनाई का सामना करना पड़ा.

पुलिस और प्रशासन ने यात्रियों से की ये अपील

लगातार हो रही बारिश और इस हादसे के बाद पांचथर–ताप्लेजुंग–धरान मार्ग के कई हिस्सों में आवागमन बाधित हो गया है. प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से कुछ मार्गों पर अस्थायी रूप से यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया है. नेपाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से अपील किया है कि मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा करने से बचें.

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This