नेपाल में बारिश से तबाही, भूस्खलन की आशंका के बीच काठमांडू में वाहनों की आवाजाही पर तीन दिनों का प्रतिबंध

Must Read

Kathmandu: नेपाल में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. नेपाल सरकार ने लगातार हो रही बारिश और भारी भूस्खलन से होने वाले खतरों का हवाला देते हुए शनिवार से काठमांडू घाटी में आने-जाने वाले वाहनों पर तीन दिनों का प्रतिबंध लगा दिया है. इसी तरह सात में से पांच प्रांतों कोशी, मधेश, बागमती, गंडकी और लुम्बिनी से लंबी दूरी की यात्रा भी प्रतिबंधित कर दी गई है.

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानों पर भी रोक

खराब मौसम के चलते त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) से घरेलू उड़ानों को भी फिलहाल रोक दिया गया है. टीआई के महाप्रबंधक हंसा राज पांडे ने बताया कि काठमांडू, भरतपुर, जनकपुर, भद्रपुर, पोखरा और तुमलिंगतार से उड़ानें अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई हैं. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए गए नोटिस में बताया कि शनिवार से सोमवार तक काठमांडू घाटी में सभी वाहनों के प्रवेश और बाहर निकलने पर रोक लागू रहेगी.

वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रखने का आग्रह

सरकार का यह कदम ऐसे समय में आया है जब कई नेपाली हिंदू दशहरा मनाने के लिए अपने गृहनगर गए थे और काठमांडू घाटी लौटने की तैयारी कर रहे थे. त्योहार के दौरान काठमांडू घाटी से देश के विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में लोग अपने गांव-घर जाते हैं. न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने प्रभावित जिलों के स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों से वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रखने का आग्रह किया है.

काठमांडू को जोड़ने वाली कई सड़कें भी शामिल

मेट्रोपॉलिटन ट्रैफिक पुलिस डिवीजन के अनुसार काठमांडू को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली कई सड़कें, जिनमें सबसे व्यस्त पृथ्वी हाईवे भी शामिल है, भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गई हैं. नेपाल पुलिस के अनुसार, पूर्वी नेपाल में कोशी हाईवे और चीन की सीमा को जोड़ने वाले राजमार्गों जैसे कि अरानिको हाईवे, पासंग ल्हामू हाईवे, और दक्षिण-पूर्वी तराई क्षेत्र के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में काम करने वाले बी.पी. हाईवे सहित कई अन्य राजमार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है.

पूरे देश में बादल छाए रहने की संभावना

जल विज्ञान एवं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पूरे देश में बादल छाए रहने की संभावना है. विभाग ने एक बयान में कहा कि कोशी, मधेश, बागमती, गंडकी और लुम्बिनी प्रांतों के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में कई स्थानों पर और शेष प्रांतों के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें. फर्रुखाबाद: कोचिंग सेंटर में चल रहा था क्लास, हुआ तेज धमाका, दो छात्रों की मौत, पांच घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This