सीएम योगी का वाराणसी दौरा आज, ईरी सम्मेलन में होंगे शामिल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Varanas: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज, 6 अक्टूबर को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे ईरी के तीन दिवसीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे. साथ ही, श्री काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. इसके अलावा, वे जिले की कानून व्यवस्था और विकास परियोजनाओं की समीक्षा भी करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क और तैयारियों में जुटा है.

सीएम योगी सुबह 11.30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे. वे अंतर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान (इरी) के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (आईसार्क) चांदपुर में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इसमें देश-विदेश के 300 से अधिक कृषि विशेषज्ञ और किसान हिस्सा लेंगे. सीएम योगी के साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी शामिल होंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा बाबा विश्वनाथ और काशी कोतवाल कालभैरव का दर्शन-पूजन करेंगे.

Latest News

अमेरिकी मेडिकेयर में $227 मिलियन का फ्रॉड, पाकिस्तानी कंपनी से खरीदा था डेटा

US Medicare Fraud: अमेरिका में 227 मिलियन डॉलर (करीब 1,900 करोड़ रुपये) के बड़े मेडिकेयर फ्रॉड में भारतीय मूल...

More Articles Like This