चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान, इन तीन वैज्ञानिकों को मिला अवॉर्ड

Must Read

Nobel Prize 2025 : सोमवार से वर्ष 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुरू हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इसकी शुरुआत स्टॉकहोम के कारोलिंस्का संस्थान में एक समिति द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा के साथ हुई है. बता दें कि चिकित्सा के क्षेत्र में इस साल नोबेल पुरस्कार दिया गया है. ऐसे में नोबेल पुरस्कार को आधिकारिक तौर पर ‘फिजियोलॉजी या मेडिसिन’ का नोबेल पुरस्कार कहा जाता है. जानकारी देते हुए बता दें कि यह सम्मान 1901 से 2024 के बीच 115 बार 229 नोबेल पुरस्कार विजेताओं को प्रदान किया जा चुका है.

विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को मिला था पुरस्‍कार

जानकारी के मुताबिक, पिछले साल का पुरस्कार अमेरिकी नागरिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को सूक्ष्म ‘आरएनए’ (राइबोन्यूक्लिक एसिड) की खोज के लिए साझा रूप से दिया गया था. इसके साथ ही अपनी खोज के दौरान उन्‍होंने ये भी बताया कि माइक्रो या सूक्ष्म आरएनए आनुवंशिक पदार्थ के सूक्ष्म कण होते हैं जो कोशिकाओं के अंदर चालू और बंद करने वाले स्विच के रूप में काम करते हैं. इतना ही नही बल्कि कोशिकाओं को क्या और कब करना है, यह नियंत्रित करने में मदद करते हैं.

इस दिन दिए जाएंगे पुरस्‍कार

ऐसे में मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी. इसके साथ ही यह पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जो इन पुरस्कारों की स्थापना करने वाले अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है. जानकारी देते हुए बता दें कि नोबेल एक संपन्न स्वीडिश उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक थे और इनका निधन 1896 में हुआ था.

 इसे भी पढ़ें :- बिहार अब उपेक्षा का शिकार नहीं! शाहनवाज हुसैन बोले- पलायन की बात करने वाले ‘सावन के अंधे’

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This