भारत के करीब आया अफगानिस्तान तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची, अफगान राजदूत को किया तलब

Must Read

Afghanistan : पाकिस्तान ने अफगान राजदूत को तलब कर एक दिन पहले नई दिल्ली में जारी भारत-अफगानिस्तान संयुक्त बयान पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है. ऐसे में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे. बता दें कि वह छह दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं.

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा

मीडिया से बातचीत के दौरान अपने एक बयान में पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि अतिरिक्त विदेश सचिव (पश्चिम एशिया और अफगानिस्तान) ने संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में अफगान राजदूत को पाकिस्तान की ‘कड़ी आपत्तियों’ से अवगत कराया और कहा कि जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बताना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों का स्पष्ट उल्लंघन है.

अफगानिस्तान ने की पहलगाम हमले की निंदा

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान ने अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है. इतना ही नही बल्कि भारत की जनता व सरकार के प्रति संवेदना एवं एकजुटता व्यक्त की है. ऐसे में भारत और अफगानिस्तान का कहना है कि दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय देशों से उत्पन्न सभी आतंकवादी कृत्यों की स्पष्ट रूप से निंदा की. इसके साथ ही क्षेत्र में शांति, स्थिरता एवं आपसी विश्वास को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया.

दोनों देशों ने इन मुद्दों पर की चर्चा

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान के किसी सीनियर नेता की भारत में पहली आधिकारिक यात्रा है. बता दें कि इस मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर से शुक्रवार को हुई बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, व्यापार वृद्धि के साथ और भी कई प्रकार के विषयों को लेकर गहन चर्चा हुई. बता दें कि इसे ‘क्षेत्रीय शांति के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय ने सकारात्मक कदम’ बताया है.

इसे भी पढ़ें :- मेक्सिको में बारिश का कहरः बाढ़ से 41 लोगों की मौत, कई लापता, तलाश जारी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This