धीरेंद्र शास्त्री ने प्रेमानंद महाराज से मिलकर जाना हाल चाल, देखने के लिए जुटी भीड़

Must Read

Vrindavan: संत प्रेमानंद महाराज का हाल चाल लेने के लिए बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मंगलवार को वृंदावन पहुंचे. उन्होंने महाराज जी से उनके राधा केली कुंज स्थित आश्रम में मुलाकात की और उनकी तबीयत का हाल-चाल लिया. अनुयायियों को जैसे ही पता चला कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे हैं तो उनको देखने के लिए भीड़ लग गई. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अनुयायियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया और मुस्कुरा कर वहां से चले गए.

सिर्फ प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए पहुंचे थे धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वृंदावन किसी खास कार्यक्रम के लिए नहीं बल्कि सिर्फ प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए पहुंचे थे. संत प्रेमानंद महाराज को पसंद करने वाले उनके अनुयायी उनकी तबीयत को लेकर चिंतित रहते हैं. बीते दिनों ही खबरें सामने आई थीं कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने की वजह से प्रातः 3 बजे होने वाली पदयात्रा को निलंबित कर दिया था.

मक्का-मदीना में प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य की कामना

संत प्रेमानंद महाराज की खराब तबीयत के चलते हर धर्म के लोग घबराए हुए हैं. बीते दिन एक मुस्लिम युवक का वीडियो और फोटोज वायरल हुई थीं, जिसमें वो मक्का-मदीना में प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने के लिए गया था. इसके अलावा बरेली में मंगलवार को उनकी तबीयत के ठीक होने की कामना के लिए महायज्ञ का आयोजन हुआ. महायज्ञ का आयोजन त्रिवठी नाथ में साग्वेद संस्कृति महाविद्यालय में रखा गया. इस यज्ञ में मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी देखा गया.

किडनी खराब होने के बाद भी नियमित भक्तों से मिलते हैं प्रेमानंद

संत प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है और उनका डायलिसिस नियमित समय पर होता रहता है. किडनी खराब होने के बाद भी वो नियमित रूप से भक्तों से मिलते हैं और उन्हें राधा नाम का जाप करने के लिए कहते हैं. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि उनका आखिर समय चल रहा है और ऐसे में वो हर रोज राधा रानी की अराधना करना चाहते हैं.

तीन बार मिलने के लिए जा चुके हैं विराट कोहली

संत प्रेमानंद महाराज को उनकी अच्छी और धार्मिक बातों के लिए जाना जाता है. बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स, राजनेता और क्रिकेटर्स को उनके चरणों में देखा गया. विराट कोहली तीन बार प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए जा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें. Bangladesh Fire: बांग्लादेश में हादसा, कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This