दिल्ली में 15 साल से रह रहे दो अवैध अफ्रीकी प्रवासी गिरफ्तार, दोनों के पास नहीं मिला कोई दस्तावेज, जानें कैसे आए भारत!

Must Read

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे दो अफ्रीकी प्रवासियों को गिरफ्तार किया है. दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस की ऑपरेशन सेल ने दोनों को किशनगढ़ क्षेत्र से पकडा है. फिलहाल, दोनों से पूछताछ चल रही है. दोनों के पास वैध वीजा या यात्रा दस्तावेज नहीं थे. पुलिस ने विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय, दिल्ली की मदद से उनके निर्वासन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

अवैध प्रवास और अपराध पर नकेल कसने के लिए की गई यह कार्रवाई

हिरासत में लिए गए दोनों की पहचान इमैनुएल किडो ओबुह (35 वर्ष) और हैरिसन उमुन्ना (43 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों अकुमाज़ी उमुओचा, डेल्टा स्टेट, नाइजीरिया के निवासी है. पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में अवैध प्रवास और अपराध पर नकेल कसने के लिए की गई थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगढ़ क्षेत्र में कुछ अवैध अफ्रीकी प्रवासी रह रहे हैं. इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीमए ने तुरंत कार्रवाई की.

टीम ने संदिग्धों से की पूछताछ

टीम में एसआई अनिल, छगन लाल, एचसी सुंदर, दीपक, संदीप, कांस्टेबल राजेश, मोहित और फरहान शामिल थे. इस ऑपरेशन की देखरेख ACP (ऑपरेशंस) विजयपाल तोमर ने की. टीम ने संदिग्धों से पूछताछ की, जिन्होंने दावा किया कि वे पर्यटक या व्यावसायिक वीजा पर भारत आए थे. हालांकि उन्होंने पासपोर्ट या वीजा खो देने की बात कही.

दोनों 2010 में आए थे भारत और कभी नहीं लौटे वापस

नाइजीरिया उच्चायोग और आव्रजन विभाग से सत्यापन के बाद पता चला कि दोनों 2010 में भारत आए थे और कभी वापस नहीं लौटे. उनके मोबाइल फोन की जांच में पासपोर्ट और नाइजीरियाई पहचान पत्र की प्रतियां मिलीं. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में हाउसकीपिंग का काम करते थे. पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एफआरआरओ के सहयोग से निर्वासन प्रक्रिया शुरू की.

इसे भी पढ़ें. भारत समेत दुनियाभर में अचानक यूट्यूब बंद होने से मचा हड़कंप, जानें क्यों ठप हुआ था यह वीडियो प्लैटफॉर्म!

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: अप्रैल महीने का आखिरी दिन इन 5 राशियों की जिंदगी में लाएगा खुशियां, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 30 April 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This