किचन की अलमारियों को साफ करने के लिए इस घोल का करें उपयोग, नई जैसी चमकने लगेगी रसोई

Must Read

Clean Kitchen Cabinets : त्‍योहारों के सीजन में त्‍योहार से पहले ही सफाई का सिलसिला शुरू हो जाता है. ऐसे में देखा जाए तो सबसे ज्‍यादा गंदगी किचन में होती है. क्‍योंकि रसोई में फालतू सामान भरे पड़े होते हैं और किचन की अलमारियां तेल मसाले से चिपकने लगती हैं. इस दौरान किचन केबिनेट्स को साफ करना सबसे मुश्किल काम लगता है. बता दें कि घंटों-घंटों तक रगड़ने पर और हाथ घिसने पर किचन की अलमारियां साफ हो पाती है. ऐसे में यदि सफाई के लिए किसी को बाहर से बुलाते है तो काफी खर्चा होता है. तो इसके लिए हम एक घोल बनाना बता रहे हैं जिससे आप आसानी से किचन की अलमारियों को साफ कर सकते हैं.

किचन की अलमारियों को साफ करने के तरीके

सोडा और विनेगर का घोल- बता दें कि किचन केबिनेट्स को साफ करने के लिए एक खास घोल बनाकर तैयार कर लें और इसमें 4 चम्मच सोडा, आधा कप विनेगर, लिक्विड सोप या डिटर्जेंट मिलाएं और साथ ही थोड़ा नींबू डाल दें. यह घोल को बनाने के बाद अब एक स्क्रब लें और इस घोल को किचन की अलमारियों पर लगाकर हल्का रगड़ दें. इससे अच्‍छे से सफाई करने के बाद सूखे कपड़े की मदद से किचन की अलमारियों को साफ कर लें और ऊपर से हल्का गीला कपड़ा करके भी साफ कर दें. इससे आपकी किचन एकदम साफ हो जाएगी और एकदम नई जैसी चमकने लगेगी.

प्लाईवुड कैबिनेट को साफ करने के लिए घोल-  प्राप्‍त जानकारी के अनुसार प्लाईवुड कैबिनेट को साफ करने के लिए मार्केट में कई तरह के क्लीनिंग लिक्विड भी आते हैं. लेकिन अगर आप बिना पैसे खर्च किए सफाई करना चाहते हैं तो घर में मौजूद सामानों से भी एक क्लीनिंग लिक्विड बना सकते हैं. इस घोल को तैयार करने के लिए 1 कप पानी लें. इसमें 1/4 कप विनेगर डालें, 2 चम्मच नारियल तेल के साथ कुछ बूंद डिश वॉशिंग लिक्विड डालकर मिक्स कर लें. ऐसे में इसे कपड़े पर लगाएं और हल्के हाथों से किचन को क्लीन करें. इसके बाद सूखे कपड़े से रगड़ते हुए क्लीन कर लें.

इसे भी पढ़ें :- विटामिन डी कमी से शरीर में दिखने लगते हैं ये गंभीर लक्षण, इन बीमारियों का हो सकता है खतरा

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This