केरल का दौरा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: सबरीमाला में करेंगी दर्शन, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Draupadi Murmu Kerala Visit: 21 से 24 अक्तूबर तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल का चार दिवसीय दौरा करेंगी. राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है. विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रपति 21 अक्तूबर की शाम को तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगी. 22 अक्तूबर को राष्ट्रपति सबरीमाला मंदिर में दर्शन-पूजन और आरती करेंगी.

23 अक्तूबर को राष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम राजभवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी. इसके बाद वे वर्कला स्थित शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ करेंगी. उसी दिन वे पलई के सेंट थॉमस कॉलेज के प्लेटिनम जुबिली समापन समारोह में भी भाग लेंगी. 24 अक्तूबर को राष्ट्रपति एर्नाकुलम स्थित सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This