UP: फतेहपुर में लगेगा नामचीन संतों का जमावड़ा, जगन्नाथपुरी की तर्ज पर बनेगा जगन्नाथ धाम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के फतेहपुर जिले के तिवारी तालाब में भगवान जगन्नाथ धाम की स्थापना की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं. आयोजित भव्य कार्यक्रम में मंदिर का शिलान्यास होंगा. इस अवसर पर देशभर के संतों के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे.

2 नवंबर को होगा शिलान्यास, मौजूद रहेंगे जगतगुरु रामभद्राचार्य

जगन्नाथपुरी की तर्ज पर बनने वाले इस भव्य मंदिर का शिलान्यास आगामी 2 नवम्बर को किया जाएगा. इस अवसर पर जगतगुरु रामभद्राचार्य सहित देशभर के नामचीन संतों का फतेहपुर में जमावड़ा होगा.

कार्यक्रम आयोजक संतोष तिवारी ने बताया

कार्यक्रम आयोजक संतोष तिवारी ने बताया कि यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आस्था का नया केंद्र बनेगा. मंदिर का निर्माण विशेष किस्म के पत्थरों से किया जाएगी, जिसकी ऊंचाई लगभग 70 फीट होगी.

जगन्नाथपुरी के मुख्य महंत की देख-रेख हो रहा मूर्ति की निर्माण

मंदिर की मुख्य मूर्ति का निर्माण जगन्नाथपुरी के मुख्य महंत की देख-रेख में किया जा रहा है, ताकि मंदिर की मूल परंपरा और स्वरूप वैसा ही रहे, जैसा पुरी में है.

 

कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज

शिलान्यास समारोह में भारी संख्या में श्रद्धालुओं और संतों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है. पूरा कार्यक्रम जिले के धार्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है.

जिला अधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने वहां चल रही तैयारियों को देखते हुए संबंधितों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

(रिपोर्ट, यश द्विवेदी)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This