पाकिस्तानी सेना ने तोड़ा सीजफायर, लीपा घाटी में भारतीय सेना की चौकियों को बनाया निशाना!

Must Read

New Delhi: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा है. सीमा पर पाकिस्तान ने एक बार फिर से नापाक हरकत की है. जिससे एलओसी पर फिर से तनाव बढ़ गया है. पाक सेना ने 26 और 27 अक्टूबर की रात को सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर की लीपा घाटी में भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया.

भारतीय चौकियों पर छोटे हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिकों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए भारतीय चौकियों पर छोटे हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की और मोटार्र दागे. यह गोलीबारी बिना किसी उकसावे के की गई थी. दूसरी ओर पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत के जवाब में भारतीय सेना ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की. भारतीय सैनिकों ने पूरी ताकत से गोलीबारी का जवाब दिया. जवाबी कार्रवाई के बाद नियंत्रण रेखा पर तनाव काफी बढ़ गया है.

सुधरना नहीं चाहता आतंकवादियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान

वहीं, पता चला है कि आतंकवादियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान सुधरना नहीं चाहता. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने जिन आतंकी लॉन्चपैड्स को तबाह कर दिया था, उन्हें वो फिर से बना रहा है. इन्हें बनाने के लिए पाकिस्तान की सेना, खुफिया एजेंसी आईएसआई और सरकार का समर्थन भी मिला हुआ है. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) और इसके आस-पास के इलाकों में आतंकी लॉन्चपैड्स को फिर खड़ा करने की कोशिश चल रही है.

आतंकी ठिकानों को फिर से खड़ा करने के लिए सरकारी फंड जारी

एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट भी दिया जा चुका है. इससे साफ है कि पाकिस्तान अपने यहां पाले गए आतंकवाद को फिर से खड़ा करने में लगा हुआ है. फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने खुद इन आतंकी ठिकानों को फिर से खड़ा करने के लिए सरकारी फंड जारी किया है. इसके लिए अब तक 40 करोड़ रुपये का फंड मुनीर दिलवा चुके हैं.

इसे भी पढ़ें. Kenya Plane Crash: केन्या में हादसे का शिकार हुआ विमान, 12 लोगों की मौत

 

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This