Pakistan: आतंकियों ने बलूचिस्तान में सरकारी इमारतों में लगाई आग, गोलीबारी में पुलिस अधिकारी की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Balochistan Terror Attack: आतंकवादियों ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के भाग कस्बे में कहर बरपाया है. आतंकियों के हमले में पुलिस के एक अधिकारी की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. एक लेवी स्टेशन और अन्य सरकारी इमारतों में आतंकियों ने आग भी लगा दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है, जिनमें से एक का शव आतंकवाद रोधी विभाग के पास है, जबकि दूसरे को भागते हुए आतंकवादी अपने साथ ले गए.

मोटरसाइकिलों से पहुंचे थे दर्जनों आतंकी

घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मजूर रहमान ने बताया कि करीब 50 हथियारबंद लोग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर कच्ची जिले के भाग में पहुंचे और सबसे पहले लेवी पिकअप ट्रक, थाने और लेवी स्टेशन पर हमला किया. लेवी प्रांतीय अर्धसैनिक बल हैं. हथियारबंद लोगों ने लेवी कर्मियों को बंधक बना लिया और थाने पर गोलीबारी शुरू कर दी. हालांकि, इलाके में तैनात पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ हुई.

कैदियों को अपने साथ ले गए आतंकी

एसएसपी ने बताया कि भाग थाना प्रभारी लुटाफ खोसा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए. उन्होंने बताया कि हथियारबंद ये लोग जेल में बंद छह कैदियों को छुड़ाने आए थे और अन्य सरकारी इमारतों में आग लगाने के बाद उन्हें अपने साथ ले गए. थाना पूरी तरह से जलकर खाक हो गया और एक बैंक की इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This