अमेरिका में होने वाला था बड़ा आतंकी हमला, मिला हथियारों का जखीरा, जानें कैसे हुआ खुलासा?

Must Read

Washington: अमेरिका में एक बड़ा आतंकवादी हमला होने वाला था, जिसे FBI ने नाकाम कर दिया. फेडरल अधिकारियों ने पिछले हफ्ते डेट्रॉइट एरिया से दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया. वहीं एक स्टोरेज यूनिट और कई अन्य जगहों से हथियारों का जखीरा भी बरामद किया गया है. FBI के एजेंटों की इन दोनों पर कई हफ्तों तक नजर थीं.

दो चरमपंथियों की गिरफ्तारी की पुष्टि

FBI के डायरेक्टर काश पटेल ने मोमेद अली और माजिद महमूद नाम के दो चरमपंथियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी. लेकिन उनकी तरफ से उस समय इससे जुड़ी कोई डिटेल शेयर नहीं की गई थी. FBI के एजेंटों ने डियरबॉर्न में एक घर और पास के इंक्स्टर में एक स्टोरेज यूनिट की तलाशी ली थी. अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा कि हमारे अमेरिकी नायकों ने एक आतंकवादी हमले को रोका.

संघीय अदालत में 72 पन्नों की आपराधिक शिकायत दर्ज

अधिकारियों के मुताबिक इन लोगों ने डेट्रॉइट के उपनगर फ़र्नडेल में LGBTQ+ बारों की जासूसी की थी. संघीय अदालत में 72 पन्नों की आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है. इसके मुताबिक दोनों आरोपी मोमेद अली और माजिद महमूद और अन्य सह-साजिशकर्ता इस्लामिक स्टेट के चरमपंथ से प्रेरित थे. इन चर्चाओं में एक नाबालिग के शामिल होने की बात भी कही जा रही है.

बार-बार कद्दू शब्द का कर रहे थे जिक्र

FBI के मुताबिक ये लोग अपनी बातचीत में बार-बार कद्दू शब्द का जिक्र कर रहे थे, जो हैलोवीन हमले का संदर्भ था. दोनों आरोपियों के पास AR-15 शैली की राइफल थी, जिसके लिए उन्होंने 1600 से ज्यादा राउंड के कारतूस खरीदे थे. इन बंदूकों से वे रेंज में प्रैक्टिस भी करते थे. FBI एजेंसी ने डियरबॉर्न के एक घर के बाहर एक पोल पर लगे कैमरे का इस्तेमाल भी कर रहे थे. जांचकर्ताओं ने एन्क्रिप्टेड चैट और अन्य बातचीत तक पहुंच भी हासिल कर ली.

इसे भी पढ़ें. भारत एक्‍सप्रेस और भारत डायलॉग्‍स के तत्‍वावधान में लिट्रेचर फैस्टिवल 2025 का होगा आयोजन, जुटेंगे देश-विदेश के साहित्यकार

 

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This