भारत और इजराइल के बीच स्थायी संबंधों को और मजबूत करेगी हमारी यह यात्रा-PM नरेन्द्र मोदी

Must Read

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को इजराइल के लिए रवाना हुए. रवाना होने से पहले PM मोदी ने कहा कि वह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी बातचीत को लेकर आशान्वित हैं. भारत और इजराइल एक मजबूत और बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं, जिसमें उल्लेखनीय वृद्धि और प्रगति देखी गई है.

स्थायी संबंधों को और मजबूत करेगी यात्रा

इजराइल यात्रा के लिए रवाना होने से पहले PM मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनकी यह यात्रा भारत और इजराइल के बीच स्थायी संबंधों को और मजबूत करेगी, रणनीतिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेगी तथा एक सशक्त, नवोन्मेषी और समृद्ध भविष्य के लिए दोनों देशों के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएगी.

नेतन्याहू के साथ चर्चाओं को लेकर आशान्वित हूं

PM मोदी ने कहा कि अपने प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नेतन्याहू के निमंत्रण पर वह इजराइल की यात्रा कर रहे हैं. उन्होंने रवाना होने से पहले अपने वक्तव्य में कहा कि मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ होने वाली चर्चाओं को लेकर आशान्वित हूं, जिनका उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, रक्षा एवं सुरक्षाए व्यापार एवं निवेश के साथ लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और मजबूत करना है.

राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों नेता पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. इस यात्रा के दौरान मोदी इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे इजराइल की संसद नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होने का गौरव प्राप्त होगा.

लोकतांत्रिक संबंधों के प्रति एक सम्मान

यह अवसर हमारे दोनों देशों को जोड़ने वाले मजबूत संसदीय और लोकतांत्रिक संबंधों के प्रति एक सम्मान होगा. PM मोदी ने कहा कि वह इजराइल में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों से बातचीत करने को लेकर उत्साहित हैं, जिन्होंने लंबे समय से भारत-इजराइल मित्रता को पोषित किया है.

इसे भी पढ़ें. इजरायल येरूशलम के फ्रंट पेज पर छाए पीएम मोदी, नेतन्याहू के देश प्रधानमंत्री हुए रवाना

Latest News

26 February 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This