जयपुर में हादसा: निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट धंसा, एक व्यक्ति की मौत, कई लोग मलबे में दबे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan News: जयपुर से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा सोमवार की शाम सुभाष चौक थाना क्षेत्र में हुआ है. पानी गरो के मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट अचानक धंस गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार के बीच अफरा-तफरी मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है.

मौके पर बचाव कार्य जारी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मलबे में 5 से 7 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति जान चली गई है. राहत दल जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने के प्रयास में जुटा हुआ है. मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद है और ये लोग भी बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं. बचाव कार्य जारी है.

Latest News

Lucky Plants: खुद का मकान लेने का है सपना, तो घर में जरूर रखें ये पौधा

Lucky Plants For Home: किराए के मकान में रहने वाले लोगों का अक्सर अपना घर खरीदने का सपना होता...

More Articles Like This