Delhi Blast: आज भी बंद रहेगा लाल किला मेट्रो स्टेशन, DMRC ने जारी किया अपडेट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Blast: दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) अलर्ट पर है. इस क्रम में डीएमआरसी ने बताया कि बुधवार को भी लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा, जबकि अन्य मेट्रो स्टेशन पहले की तरह सुचारू रहेंगे. डीएमआरसी ने बताया कि यह कदम सुरक्षा के लिहाज से उठाया गया है.

गेट नंबर-1 के बाहर हुआ धमाका (Delhi Blast)

बता दें कि दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के बाहर कार में धमाका हुआ था. घटना के बाद पुलिस के निर्देश पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 और 4 को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया था. इसके साथ ही वॉयलेट लाइन पर आने-जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा जांच भी कड़ी कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, कार में धमाका इतना जबरदस्त था कि मेट्रो के एंट्री गेट के शीशे भी टूट गए थे. इस घटना के बाद लाल किला के आसपास के मेट्रो स्टेशनों पर कुछ समय के लिए एंट्री बंद कर दी गई थी.

मेट्रो रूट्स की हो रही निगरानी

सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरों के जरिए मुख्य मार्गों, बाजारों और मेट्रो रूट्स की लगातार निगरानी की जा रही है. कंट्रोल रूम से रियल टाइम मॉनिटरिंग के आदेश दिए गए हैं. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर है. किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

दिल्ली और नोएडा पुलिस ने लोगों से की ये अपील

दिल्ली और नोएडा पुलिस ने अपील की है कि लोग घबराएं नहीं, लेकिन किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अनजान वस्तु, या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. शहर में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं और पुलिस चौकसी लगातार बढ़ाई जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी. आने वाले दिनों में भीड़-भाड़ वाले प्रमुख क्षेत्रों में सघन जांच जारी रहेगी, और गश्ती दल लगातार मूवमेंट में रहेंगे. इस समय नोएडा में सतर्कता की स्थिति बनी हुई है और पुलिस का फोकस पूरी तरह सुरक्षा पर केंद्रित है.

ये भी पढ़ें- आतंकी वारदात ही था Delhi Blast! उमर ने तारिक के नाम पर लिया था सिम, कॉल डिटेल से सामने आया सच

Latest News

Aaj Ka Suvichar 28 August 2026: हर नई सुबह अपने साथ नई उम्मीद लाती है, पढ़ें जीवन बदलने वाले 10 शानदार सुविचार

Aaj Ka Suvichar 28 August 2026: आज के 10 शानदार सुविचार मेहनत, आत्मविश्वास, धैर्य, समय की कीमत और सकारात्मक सोच पर आधारित हैं. पढ़ें ये प्रेरणादायक विचार और दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ करें.

More Articles Like This