दिल्ली कार ब्लास्ट पर अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Must Read

Afghanistan : वर्तमान में दिल्‍ली के लाल किले के बाहर मेट्रो स्टेशन के नजदीक हुए कार धमाके को लेकर अफगानिस्तान ने निंदा की है. इस मामले को लेकर इस्लामिक अमीरात अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय को नई दिल्ली में हुए कार धमाके में शोक संतप्त परिवारों, भारत सरकार और भारत की जनता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

जानकारी देते हुए बता दें कि यह भीषण विस्फोट दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के नजदीक ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी कार में हुआ था और इस हादसे में अब तक कुल 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि और भी कई लोग घायल हुए. बता दें कि यह धमाका इतना तेजी से हुआ कि आसपास सड़क पर खड़ी कई अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई थी.

UAPA के तहत दर्ज किया मामला

इस कार विस्फोट की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपी. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने इस मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, (UAPA), 1967 की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है. इससे यह स्‍पष्‍ट है कि जांच एजेंसियां इस कार धमाके को आतंकी हमले के रूप में देख रही है.

गृहमंत्री ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ की बैठक

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, इस भीषण कार विस्फोट के बाद पूरे दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया. इतना ही नही बल्कि इसके साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ के साथ कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, IB के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें :- भारत की मदद से मालदीव में बना इंटरनेशनल एयरपोर्ट, क्या इंडिया को मिलेगा इसका किराया?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This