लॉरेंस गैंग का बदमाश बॉबी कबूतर पुलिस के फंदे में, सिद्धू मूसेवाला…, काफी लंबा है आपराधिक रिकॉर्ड

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lawrence Bishnoi Gang: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी करने वाले कुख्यात बदमाश ‘बॉबी कबूतर’ को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुग्राम से दबोचा है. फरार चल रहे इस इनामी बदमाश के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं. बॉबी कबूतर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या के कई मामलों में वांछित था, जिसमें मकोका और एनआईए के मामले भी शामिल हैं.

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के बड़े गैंगस्टर के रूप में पहचाने जाने वाले बॉबी कबूतर का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है. उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और संगठित अपराधों सहित कई गंभीर आरोप हैं. हाल ही में नदीम ब्रदर्स की हत्या के मामले में इसी बदमाश द्वारा सबसे ज्यादा गोलियां चलाने की बात सामने आई थी. दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से स्पेशल सेल ने इसकी गिरफ्तारी कर एक बड़ी सफलता हासिल की है.

सिद्धू मूसेवाला के घर की रेकी की थी

जांच में पता चला है कि बॉबी कबूतर पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या से कुछ समय पहले वहां मौजूद था. उसने अपने साथी बदमाश शाहरुख के साथ मिलकर गायक की हत्या से पहले इलाके में रेकी की थी. इसी दौरान वह पुलिस की पकड़ से बचकर भाग निकला था और तभी से वह कानून की नजरों से बचता फिर रहा था. उसकी गिरफ्तारी से सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े कई और अहम सुराग मिलने की उम्मीद है.

पुलिस कर रही पूछताछ

स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर जाल बिछाया और बॉबी कबूतर को दबोच लिया. उसकी गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है, जिससे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This