दिल्ली विस्फोट की जांच का इंतजार कर रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री, बोले-मदद की कोई जरूरत नहीं!

Must Read

New Delhi: दिल्ली में लाल किला मेट्रो के पास हुए कार विस्फोट के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि हम जांच के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं. उन्होने कहा कि हमने मदद की पेशकश की है लेकिन मुझे लगता है कि भारत इन जांचों में बहुत सक्षम हैं. उन्हें हमारी मदद की जरूरत नहीं है और वे अच्छा काम कर रहे हैं. भारत सरकार ने इस विस्फोट को आतंकी हमला बताया है.

जांच में भारत के पेशेवर रवैये की सराहना

इसके बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी इस घटना को साफ तौर पर आतंकवादी हमला बताया है. इसके साथ ही उन्होंने जांच में भारत के पेशेवर रवैये की सराहना की है. उन्होंने कहा कि भारतीयों की सराहना की जानी चाहिए. वे इस जांच को बहुत सोच-समझकर सावधानी से और पेशेवर तरीके से अंजाम दे रहे हैं. यह जांच जारी है. यह साफ तौर से एक आतंकवादी हमला था. यह अत्यधिक विस्फोटक पदार्थों से भरी एक कार थी, जिसमें विस्फोट हुआ और कई लोग मारे गए.

विस्फोट के बारे में विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की

उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि वे जांच बहुत अच्छी तरह से कर रहे हैं और मुझे लगता है कि जब उनके पास तथ्य होंगे, तो वे उन्हें जारी करेंगे. अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया कि उन्होंने विस्फोट के बारे में विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की. रुबियो ने कहा कि अमेरिका ने मदद की पेशकश की है लेकिन भारत इस जांच को खुद से करने में बहुत सक्षम है और उसे मदद की जरूरत नहीं है.

दिल्ली में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति व्यक्त की संवेदना

विदेश मंत्री जयशंकर और विदेश मंत्री रुबियो ने कनाडा के नियाग्रा में जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान मुलाकात की. अपनी चर्चा के दौरान रुबियो ने हाल ही में दिल्ली में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की. बैठक में द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा हुई. विस्फोट के बाद प्रारंभिक जांच में सफेदपोश आतंकी नेटवर्क का कनेक्शन सामने आया है. जांच एजेंसियों को इस आतंकी घटना के तार पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद और अंसार ग़ज़वत-उल-हिंद से जुड़े मिले हैं.

इसे भी पढ़ें. Delhi Blast: देश के कई हिस्सों में धमाके करने वाले थे आतंकी, इस वजह से फेल हो गया उनका प्लान

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This