पेरेंट्स बने Rajkummar Rao और Patralekhaa, शादी की चौथी सालगिरह पर घर आई नन्हीं परी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajkummar Rao Patralekhaa: अभिनेता राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के घर बड़ी खुशखबरी आई है. पत्रलेखा ने आज सुबह एक नन्हीं परी को जन्म दिया है. राजकुमार राव ने सुबह-सुबह ही ये गुड न्यूज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है. फैंस कपल को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं.

Rajkummar Rao ने शेयर किया पोस्ट

राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्टर में एक बेबी यूनिकॉर्न बना है और उस पर लिखा है, “आज हम खुद को चांद से भी परे महसूस कर रहे हैं, क्योंकि आशीर्वाद के रूप में हमारे घर बेबी गर्ल आई है.” उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, “भगवान ने हमें हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है.”

2021 में की थी शादी

बता दें कि 15 नवंबर 2021 को Rajkummar Rao Patralekhaa राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक निजी समारोह में चंडीगढ़ में शादी की थी. शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. राजकुमार राव और पत्रलेखा 11 साल के लंबे रिश्ते के बाद शादी के बंधन में बंधे थे. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की फोटोज ने फैंस को खुश कर दिया था. अब चार साल बाद शादी की सालगिरह पर ही उनके घर बड़ी खुशी आई है.

बॉलीवुड स्टार्स ने दी कपल को बधाई

खबर सामने आने पर बॉलीवुड स्टार्स ने भी कपल को बधाई देना शुरू कर दिया है. वरुण धवन ने पोस्ट कर कमेंट कर लिखा, “आपका गर्ल क्लब में स्वागत है दोस्तों.” वरुण भी बेबी गर्ल के पिता हैं. एक्टर अली फजल ने भी कमेंट कर लिखा, “ओह गॉड, ये सुनकर बहुत खुशी हुई. आप दोनों खूबसूरत लोगों को बधाई.” बाकी यूजर्स भी हार्ट इमोजी पोस्ट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं. अली फजल और ऋचा चड्ढा भी बेबी गर्ल के माता-पिता हैं. इससे पहले 9 जुलाई को कपल ने सोशल मीडिया पर पहली बार प्रेग्नेंसी की खबर की जानकारी दी थी. उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, “बेबी ऑन द वे.” तभी से फैंस इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे और फाइनली कपल के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है.

ये भी पढ़ें- नहीं रही शाहरूख खान की ऑनस्क्रीन ‘दादी मां’, 98 की आयु में हुआ निधन

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This