सऊदी अरब बस हादसे पर PM Modi ने जताया दुख, भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Saudi Arabia Bus Accident: सऊदी अरब में सोमवार तड़के हुई बस दुर्घटना को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जाहिर किया है. साथ ही घायलों के जल्‍द स्‍वास्‍थ होने की कामना भी की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर अपने एक पोस्ट में कहा कि “मदीना में भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है. मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं.  हमारे अधिकारी सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ भी निरंतर संपर्क में हैं. ”

बता दें कि मदीना के पास उमराह 43 यात्रियों से भरी बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई, जिसमें 42 भारतीयों की मौत हो गई, जबकि ए‍क को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्पष्ट नहीं है.

दूतावास ने जारी किया हेल्‍पलाइन नंबर

इस दर्दनाक हादसे में जीवित बचे व्यक्ति की पहचान हैदराबाद निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल शोएब के रूप में हुई है, जो ड्राइवर के पास बैठे थे. वहीं, घटना के बाद जेद्दा और रियाद के महावाणिज्य दूतावास और एंबेसी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. जेद्दा में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने घटना की जानकारी दी और मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है.

जेद्दा में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सऊदी अरब के मदीना के निकट भारतीय उमराह यात्रियों के साथ हुई एक दुखद बस दुर्घटना को देखते हुए, जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में एक 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है.  मदद के लिए संपर्क करने हेतु जानकारी दी गई है: टोल फ्री नंबर 8002440003 है. ”

विदेश मंत्री ने जाहिर किया दुख

हमले पर दुख जताते हुए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर लिखा कि “सऊदी अरब के मदीना में भारतीय नागरिकों के साथ हुई दुर्घटना से गहरा सदमा पहुंचा है. रियाद स्थित हमारा दूतावास और जेद्दा स्थित वाणिज्य दूतावास इस दुर्घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को पूरी सहायता प्रदान कर रहे हैं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना.  घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. ”

इसे भी पढें:-सऊदी अरब में भीषण हादसा, डीजल टैंकर से टकराई यात्री बस, 42 भारतीयों की मौत

Latest News

Gold Silver Price Today: तीज से पहले सोने-चांदी की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: हरतालिका तीज का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी...

More Articles Like This