आज नीतीश कुमार चुने जाएंगे NDA विधायक दल के नेता, कल लेंगे सीएम पद की शपथ

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजें घोषित होने के बाद राज्‍य में सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. हालांकि अब ये स्‍पष्‍ट हो चुका है कि नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्‍यमंत्री बनेंगे. ऐसे में वो 20 नवंबर यानी बुधवार को सीएम पद की शपथ भी लेंगे. बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 243 सदस्यों वाली विधानसभा में 202 सीट जीती है.

नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों के बीच मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों और विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर जोरदार खींचतान जारी है. दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों में जदयू के विजय चौधरी और भाजपा के प्रेम कुमार के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं. पिछली विधानसभा में भाजपा के नंद किशोर यादव विधानसभा अध्यक्ष थे जबकि जदयू के नरेंद्र नारायण यादव उपाध्यक्ष थे.

इसे भी पढें:-एक बार फिर शशि थरूर ने की PM मोदी की तारीफ, प्रधानमंत्री के भाषण को याद किया

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This