Pakistan: केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 15 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, आस-पास की इमारतें भी गिरीं

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान में शुक्रवार को केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट हो गया. इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिल रही है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. मामला पंजाब प्रांत का है जहां एक केमिकल फैक्ट्री में तड़के सुबह बॉयलर ब्लास्ट हो गया. धमाका इतना भयानक था कि इससे फैक्ट्री में न सिर्फ आग लगी बल्कि आस-पास की इमारतें भी गिर गईं.

मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने घटना पर गहरा दुख जताया

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. पंजाब प्रांत में लाहौर से 130 KM की दूरी पर स्थित फैसलाबाद जिले के मलिकपुर इलाके में एक कैमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा धमाका हुआ. फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर राजा जहांगीर अनवर ने बताया कि मलिकपुर इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर में हुए जबरदस्त धमाके की वजह से आस-पास की इमारतें, जिसमें एक बिल्डिंग भी शामिल है गिर गईं.

रेस्क्यू टीमों ने मलबे से 15 लाशें निकाली

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अब तक रेस्क्यू टीमों ने मलबे से 15 लाशें निकाली हैं और सात घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है. डर है कि मलबे के नीचे और लोग हो सकते हैं. रेस्क्यू टीमें मलबा हटाने में लगी हुई हैं. जिले की पूरी मशीनरी रेस्क्यू के काम में लगी हुई है. वहीं पंजाब के पुलिस इंस्पेक्टर जनरल डॉ. उस्मान अनवर ने निर्देश दिया कि रेस्क्यू 1122, फायर ब्रिगेड और सभी संबंधित एजेंसियों को पूरी मदद दी जाए.

कमिश्नर से घटना के बारे में मांगी रिपोर्ट

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर धमाके में कीमती जानें जाने पर गहरा दुख जताया. दुखी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति जताई और फैसलाबाद कमिश्नर से घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी है.

इसे भी पढ़ें. बांग्लादेश में भूकंप से भारी तबाही, कई इमारतें धाराशायी, तीन की मौत, भारत में भी महसूस किए गए झटके

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This