भारत की IT और Tech कंपनियों के राजस्व में 2030 तक 20% तक का योगदान देगा AI

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
भारत की आईटी सर्विस और सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका तेजी से अहम होती जा रही है. गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक एआई-आधारित प्रोजेक्ट्स सेक्टर के कुल राजस्व में 20% तक योगदान दे सकते हैं. इन्वेस्टमेंट बैंक इक्विरस कैपिटल की रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई डिलीवरी मॉडल्स में बदलाव ला रहा है और भारतीय टेक कंपनियों की उत्पादन क्षमता को 45-50% तक बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है.
उत्पादन में यह तेजी भारतीय आईटी कंपनियों को डिलीवरी, प्लेटफॉर्म्स और टैलेंट डेवलमेंट में मजबूत और गहन एआई क्षमताओं को लाने के लिए प्रेरित कर रही हैं. इक्विरस कैपिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर और टेक एंड डिजिटल सेक्टर लीड संदीप गोगिया ने कहा, भारतीय टेक फर्मों द्वारा एआई अडॉप्शन से प्राइसिंग मॉडल्स में टाइम एंड मटेरियल (टीएंडएम) से आउटकम-बेस्ड प्राइसिंग (ओबीपी) में बदलाव आ रहा है. रिपोर्ट बताती है कि मर्जर और एक्विजिशन की अगली लहर को तीन क्लस्टर गति देते नजर आएंगे, जिसमें एआई-इनेबल्ड डिलीवरी, एआई-इनेबल्ड प्लेटफॉर्म और एआई स्किल एडवांस्टमेंट शामिल है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि टेक सर्विस कंपनियां उन कंपनियों का तेजी से अधिग्रहण करेंगी जिनके पास प्रोप्राइटरी आईटी, ऑटोमेशन फ्रेमवर्क और एआई-फर्स्ट डिलीवरी मॉडल्स हैं. वे एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म पर भी ध्यान दे रही हैं, जो प्रोडक्ट आर्किटेक्चर में एआई को एम्बेड करेंगे और इस वजह से राजस्व में तेज़ी और निवेशकों की मजबूत रुचि देखने को मिलेगी. रिपोर्ट के अनुसार, पॉलिसी सपोर्ट, टियर-2 और टियर-3 शहरों में विस्तार और भारत के विशाल टैलेंट पूल की वजह से कंपनियां हाई वैल्यू वर्क के लिए इन-डोर सेंटर्स की ओर तेजी से बढ़ रही हैं.
इसके साथ हमारा अनुमान है कि जीसीसी वित्त वर्ष 2030 तक 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लेंगे. एआई अपनाने से यूनिट इकोनॉमिक्स में सुधार में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है. भारत में बड़ी कंपनियां एआई-ड्रिवन ऑपरेशन ऑटोमेशन के माध्यम से 200 से 400 बीपीएस तक मार्जिन विस्तार का अनुभव कर रही हैं. फर्म ने कहा कि लाभ कमाने वाली डिजिटल कंपनियां पहले से ही 2025 में 15-20% वैल्यूएशन रि-रेटिंग का लाभ उठा रही हैं.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This