संगीत में ‘देसी गर्ल’ बन Smriti Mandhana ने जमाया रंग, देखते रह गए पलाश मुच्छल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Smriti Mandhana Palash Muchhal: भारतीय क्रिकेट स्टार और विश्व कप विजेता स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल रविवार को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. पलाश एक बॉलीवुड संगीतकार और फिल्म निर्माता हैं.

21 नवंबर से शुरू हुईं शादी की रस्में

21 नवंबर से शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और अब संगीत में स्मृति मंधाना का नया रूप देखने को मिला है, जिसे शायद ही किसी ने देखा होगा. खुद दुल्हन ने अपने ही संगीत में स्टेज पर रंग जमा दिया.

संगीत के वीडियो हो रहे वायरल Smriti Mandhana Palash Muchhal

शर्मीली सी दिखने वालीं स्मृति मंधाना ने अपने ही संगीत में डांस के मामले में बॉलीवुड स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है. कपल के संगीत की नई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दुल्हनिया स्मृति प्रियंका चोपड़ा के गाने “देसी गर्ल” पर जमकर ठुमके लगा रही हैं. उनके साथ स्टेज पर उनके माता-पिता भी दिख रहे हैं, जो उनका बराबर साथ दे रहे हैं. इतना ही नहीं, स्मृति ने सूफी अंदाज में सबके सामने पलाश के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया है. वीडियो में स्मृति ‘ये तूने क्या किया’ गाने के जरिए अपने दिल का हाल बता रही हैं. संगीत के सभी वीडियो बहुत प्यारे हैं.

पलक मुच्छल ने भी किया डांस

अब संगीत दोनों का है, तो पलाश मुच्छल भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने स्टेज पर स्मृति के लिए गाना भी गाया और रोमांटिक अंदाज में उनके साथ डांस भी किया. इससे पहले पलक मुच्छल का वीडियो भी सामने आया था. सिंगर ने संगीत की रात ‘प्यारा भैया मेरा’ गाने पर डांस कर सबका दिल जीत लिया है. पलक का डांस देखकर हर कोई इमोशनल नजर आया.

आज सात फेरे लेंगे कपल

बता दें कि लंबे डेटिंग रिलेशनशिप के बाद स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने शादी का फैसला लिया है. स्मृति के वर्ल्ड कप जीतने के बाद ही पलाश ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में उन्हें डायमंड की रिंग के साथ प्रपोज किया. पलाश और स्मृति की मुलाकात भी म्यूजिक इवेंट में हुई थी, जिसके बाद दोनों की बातें शुरू हुईं और धीरे-धीरे रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल गया. कपल रविवार को सांगली में सात फेरे लेगा. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी दोपहर को होगी. शादी में बहुत करीबी और सीमित लोगों को ही बुलाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो क्रिकेटर जगत से कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें- अपनी हल्दी सेरेमनी में जमकर थिरके स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल, ‘झूमे जो पठान’ पर जमाया रंग

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This