Sensex opening bell: सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेसेंक्‍स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार मिश्रित ग्लोबल संकेतों के बीच मंगलवार को सपाट खुला. शुरुआती कारोबार में आईटी, एफएमसीजी और मीडिया सेक्टर में बिकवाली देखी जा रही थी. सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर सेंसेक्स 42.14 अंक या 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के बाद 84,858.57 स्तर पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी 13.15 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के बाद 25,946.35 स्तर पर बना हुआ था.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लुजर्स

इस बीच सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और भारती एयरटेल टॉप लूजर्स थे. वहीं, बीईएल, इटरनल, बजाज फिनसर्व, टाइटन, मारुति सुजुकी और एलएंडटी टॉप गेनर्स थे.

मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान निफ्टी बैंक 17.50 अंक या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,852.85 स्तर पर कारोबार कर रहा था. जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 16.95 अंक या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के बाद 60,098.55 स्तर पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5.25 अंक या 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,701.75 स्तर पर था.

इस दौरान एशियाई बाजारों में, बैंकॉक, जापान, सोल और चीन हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.  वहीं, केवल जकार्ता लाल निशान में बना हुआ था. जबकि अमेरिकी बाजार आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में बंद हुए.

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This