Sensex opening bell: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, 261 अंक चढ़ा सेंसेक्स

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी दिन हरे निशान में खुला. शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी, मीडिया, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर्स में खरीदारी देखी जा रही थी. सुबह 9 बजकर 24 मिनट पर सेंसेक्स 261.98 अंक या 0.31 प्रतिशत की तेजी के बाद 84,848.99 स्तर पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी 84 अंक या 0.32 प्रतिशत की बढ़त के बाद 25,968.80 स्तर पर बना हुआ था.

वहीं, निफ्टी बैंक 205.35 अंक या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,025.65 स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 261 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के बाद 60,559 स्तर पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 107.55 अंक या 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,837.85 स्तर पर था.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

इस बीच सेंसेक्स पैक में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, इंफोसिस और एक्सिस बैंक टॉप गेनर्स थे. वहीं, भारती एयरटेल, बीईएल और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स थे.

वहीं, एशियाई बाजारों में जकार्ता, जापान, सोल और चीन सभी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. जबकि अमेरिकी बाजार आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान में बंद हुए.

इसे भी पढें:-संविधान दिवस 2025 समारोह की अध्यक्षता करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, नौ भारतीय भाषाओं में जारी होगा ‘डिजिटल संविधान’

Latest News

Super Typhoon: 2026 में लगी तूफानों की झड़ी, टूटा साल 2015 का रिकॉर्ड

Super Typhoon: 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नया सुपर टाइफून इन-फा तबाही मचाने वाला है. कुदरत का...

More Articles Like This