Delhi AQI Update: दिल्ली में जहरीली हवा से मामूली राहत, 400 से नीचे AQI, लेकिन सांसों पर अभी भी संकट

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi AQI Update: दिल्ली की सुबहें अब सिर्फ ठंडक नहीं बल्कि धुंध और प्रदूषण के मिश्रण के साथ आती हैं. रविवार सुबह 6:05 बजे तक राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 270 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. हालांकि, राहत की बात यह है कि लगातार 16 दिनों तक बेहद खराब और गंभीर श्रेणी में रहने के बाद आज AQI में सुधार देखा गया है, जिससे दिल्लीवासियों को लगभग दो सप्ताह बाद थोड़ी राहत मिली है.

दिल्ली की हवा में क्यों आया मामलूी सुधार?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की दिशा और गति में बदलाव और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में कमी से दिल्ली में प्रदूषण स्तर में गिरावट आई है. स्काईमेट वेदर के वाइस प्रेसिडेंट महेश पलावत ने बताया कि अगले दो दिनों तक हवा की गति तेज रहने की संभावना है, जिससे AQI ‘Severe’ यानी गंभीर श्रेणी तक नहीं पहुंचेगा. हालांकि, खराब AQI से सामान्य स्तर तक आने में अभी कुछ समय लगेगा.

दिल्ली में कहां सबसे ज्यादा जहरीली हवा

इलाकाAQI
शादीपुर336
जहांगीरपुरी324
नेहरू नगर319
आर.के. पुरम308
दिलशाद गार्डन303
सिरीफोर्ट 295
रोहिणी292
विवेक विहार 290
पुसा284

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली की हवा का क्या हाल

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राजधानी दिल्ली का औसत AQI शनिवार को 305 दर्ज किया गया. इससे पहले शुक्रवार को यह 369, गुरुवार को 377, बुधवार को 327, मंगलवार को 352 और सोमवार को 382 था. CPCB के अनुसार, AQI 0-50 को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This