Australia: आज से ऑस्ट्रेलिया में सोशल मीडिया पर बैन, इस उम्र के बच्चे अब नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Australia: ऑस्ट्रेलिया  से इस वक्ता की बड़ी खबर सामने आ रही है. सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बुधवार (10 दिसंबर) से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. ऐसे में अब फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, यूट्यूब, एक्स, स्नैपचैट, थ्रेड्स, रेडिट, ट्विच और किक जैसी कंपनियों को बच्चों के लिए अपनी सामग्री ब्लॉक करनी होगी. यदि ये कंपनियां नियम का पालन नहीं करेगी, तो इन पर 49.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने वीडियो संदेश जारी किया

ऑस्ट्रेलिया सरकार के इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया, जिसमें अल्बनीज में इस फैसले को ‘एक दिन जब ऑस्ट्रेलियाई परिवारों ने टेक्नोलॉजी कंपनियों से अपनी शक्ति वापस ली’ बताया. उन्होंने कहा कि यह कदम बच्चों को सिर्फ अपनी बचपन जीने का अधिकार देगा और माता-पिता को अधिक मानसिक शांति प्रदान करेगा. अल्बनीज ने यह भी कहा कि दुनिया ऑस्ट्रेलिया को देख रही है और अगर ऑस्ट्रेलिया कर सकता है तो अन्य देश क्यों नहीं.

फैसले पर बच्चों और माता-पिता की मिश्रित प्रतिक्रियाएं

हालांकि, सरकार के इस फैसले को लेकर ऑस्ट्रेलिया में बच्चों और माता-पिता की मिश्रित प्रतिक्रिया सामने आई है. कुछ बच्चों ने कहा कि वे अब सोशल मीडिया तक नहीं पहुंच पाएंगे, तो कुछ ने चेहरे पर नकली दाढ़ी आदि दिखाकर प्लेटफॉर्म की उम्र पहचान तकनीक को चकमा देने की कोशिश की. वहीं माता-पिता और बड़े भाई-बहन भी कुछ बच्चों को प्रतिबंध से बचाने में मदद कर सकते हैं.

ईसेफ्टी कमिश्नर जूली इनमैन ग्रांट ने बताया

ईसेफ्टी कमिश्नर जूली इनमैन ग्रांट ने बताया कि सोशल मीडिया कंपनियों के पास पहले से ही उपयोगकर्ताओं की उम्र और व्यक्तिगत डेटा मौजूद है, जिससे उम्र का पता लगाना संभव है. उन्होंने कहा कि गुरुवार को 10 कंपनियों को नोटिस भेजा जाएगा कि वे उम्र प्रतिबंध कैसे लागू कर रही हैं और कितने अकाउंट बंद किए गए. नियम कितनी प्रभावी है, यह सरकार क्रिसमस तक बताएगी.

संचार मंत्री अनिका वेल्स ने कहा…

इसके साथ ही संचार मंत्री अनिका वेल्स ने कहा कि कंपनियों को कानून से सहमत होना जरूरी नहीं है, लेकिन सभी ने ऑस्ट्रेलियाई कानून का पालन करने की प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने कहा कि टिकटॉक के 2 लाख से ज्यादा अकाउंट पहले ही बंद कर दिए गए हैं. वेल्स ने चेतावनी दी कि जो बच्चे अभी नियम से बच रहे हैं, उन्हें भी अंततः पकड़ा जाएगा. उदाहरण के लिए, कोई बच्चा वीपीएन का उपयोग कर खुद को नॉर्वे दिखाए, लेकिन यदि वह नियमित रूप से ऑस्ट्रेलियाई बीच या स्कूल गतिविधियों की तस्वीरें पोस्ट करेगा तो पकड़ में आ जाएगा.

Latest News

US-इजरायल और ईरान के बीच समझौता कराने जा रहे हैं शहबाज शरीफ! सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से मिले PAK PM

Riyadh: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि...

More Articles Like This