भारतीय मूल के 3 वांछित अपराधी हथियार समेत कनाडा में गिरफ्तार, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

Must Read

Canada : कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में एक पार्किंग लॉट में हुई फायरिंग के मामले में भारतीय मूल के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि यह घटना टो-ट्रक से जुड़े एक विवाद के बाद हुई थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह वारदात 7 अक्टूबर की देर रात हुई, जिसमें दो अलग-अलग समूह शामिल थे. इसके साथ फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई थीं.

इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि 7 अक्टूबर की रात करीब 10:45 बजे उन्हें मैकवीन ड्राइव और कैसलमोर रोड के चौराहे के पास स्थित एक पार्किंग लॉट में झगड़े की सूचना मिली थी. धीरे-धीरे यह झगड़ा बढ़ता गया और फायरिंग में बदल गया. पुलिस का कहना है कि पार्किंग लॉट में मौजूद दो अलग-अलग समूहों के बीच पहले बहस हुई और फिर दोनों पक्षों के बीच हिंसा भड़क उठी.

जांच के बाद संदिग्धों की, की गई पहचान

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान उस समूह से जुड़े तीन लोगों की पुलिस ने पहचान की, जो उस झगड़े में शामिल थे. इतना ही नही बल्कि इसके तहत पुलिस ने कैलेडन में एक घर पर छापा मारा और तीनों संदिग्धों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के मुताबिक, तीनों आरोपी कैलेडन के निवासी हैं.

हथियारों से जुड़े कई गंभीर आरोप

  • मंजोत भट्टी पर हथियारों से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं
  • जानबूझकर लापरवाही से फायरिंग करना
  • अवैध रूप से हथियार रखने की जानकारी होना
  • भरी हुई प्रतिबंधित या नियंत्रित हथियार रखने का आरोप
  • हथियार को लापरवाही से स्टोर करना
  • छिपा हुआ हथियार लेकर चलना

जानकारी के मुताबिक, उसे ब्रैम्पटन स्थित ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में जमानत सुनवाई तक हिरासत में रखा गया था और बाद में जमानत पर उसे रिहा कर दिया गया.

अन्य दो आरोपियों पर लगाया आरोप

इसके साथ ही नवजोत भट्टी और अमनजोत भट्टी पर भी यह आरोप लगाया गया है कि वे ऐसे वाहन में सवार थे, जिसमें हथियार मौजूद था और उन्‍हें इस बात की पूरी खबर थी कि गाड़ी में हथियार है. पुलिस का कहना है कि नवजोत और अमनजोत भट्टी को एक अंडरटेकिंग के तहत रिहा कर दिया गया है. बता दें कि दोनों को भविष्य में ब्रैम्पटन स्थित ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश होना होगा.

इसे भी पढ़ें :- ट्रंप ने कॉलेज खेलों में चले रहे NIL सिस्टम पर दी चेतावनी, बोले-इसके पीछे संघीय सरकार को लगा दूंगा

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This