Iran: ओमान में ईरान ने जब्त किया 60 लाख लीटर डीजल से भरा टैंकर, टैंकर पर मौजूद थे 18 क्रू मेंबर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Diesel Tanker Seized: अवैध ईंधन ले जा रहे एक तेल टैंकर को ईरान ने ओमान में जब्त किया है. ईरानी मीडिया के मुताबिक, इस तेल टैंकर में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के 18 क्रू मेंबर सवार थे.

दरअसल, गल्फ ऑफ ओमान में ईरान ने एक तेल टैंकर के जब्ती की कार्रवाई की है. यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के तट पर एक तेल टैंकर को जब्त करने के दो दिन बाद हुई है.

होर्मोजगान के दक्षिणी प्रांत के एक अधिकारी के हवाले से ईरान की न्यूज एजेंसी ने बताया कि ओमान सागर के तट के पास 60 लाख लीटर अवैध डीजल ईंधन ले जा रहे एक तेल टैंकर को कब्जे में लिया गया है. अधिकारी ने यह भी कहा कि जहाज ने रोके जाने से पहले अपने सभी नेविगेशन सिस्टम बंद कर दिए थे.

मालूम हो कि ईरान में खुदरा ईंधन की कीमतें दुनिया में सबसे कम हैं, जिससे इसे अन्य देशों में तस्करी कर भेजना विशेष रूप से लाभदायक हो जाता है. इसीलिए ईरानी सेना द्वारा नियमित रूप से जहाजों की चेंकिग की जाती है, ताकि वे खाड़ी में अवैध रूप से ईंधन का परिवहन करने पर रोक लगा सके.

इससे पहले ईरान ने पिछले महीने खाड़ी के जल क्षेत्र में एक तेल टैंकर को अवैध माल ले जाने के आरोप में जब्त कर लिया था. इस दौरान ईरान ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि यह किसी अन्य देश के खिलाफ जवाबी कार्रवाई थी. इससे भी पहले ईरान इस क्षेत्र में कई कमर्शियल जहाजों को निशाना बना चुका है.

दो दिन पहले अमेरिका ने भी की थी कार्रवाई

मालूम हो कि ईरान की यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के तट से एक तेल टैंकर जब्त करने के दो दिन बाद हुई है. दो दिन पहले अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने एक हेलीकॉप्टर से जहाज पर उतरकर तेल टैंकर को कब्जे में ले लिया था.

Latest News

UPI से ₹2,000 भेजने पर अब क्या बदलेगा? आपकी जेब से दुकानदार की दुकान तक, नए नियम का पूरा असर समझिए

UPI Payments: UPI पेमेंट को लेकर सरकार ने नया मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) फ्रेमवर्क जारी किया है. नए नियम...

More Articles Like This