‘अमेरिका में महंगाई के लिए बाइडेन जिम्मेदार’, देश के नाम संबोधन में ट्रंप का फिर पूर्व राष्ट्रपति पर हमला

Must Read

Washington: ट्रंप ने अमेरिका में महंगाई और ऊंची कीमतों के लिए अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति जो बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और कई सकारात्मक प्रगति भी देखने को मिली है. व्हाइट हाउस से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात देश के नाम लाइव प्राइम-टाइम संबोधन में एक बार फिर बाइडेन पर तीखे हमले किए.

शुक्रवार को नॉर्थ कैरोलाइना में एक रैली को संबोधित करेंगे ट्रंप

इस दौरान ट्रंप का मुख्य फोकस अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर रहा. अपने भाषण के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह शुक्रवार को नॉर्थ कैरोलाइना में एक रैली को संबोधित करेंगे. राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में एक नई योजना की घोषणा करते हुए इसे वॉरियर डिविडेंड नाम दिया. इस पहल के तहत सेना के लगभग 10 लाख जवानों को 1,776 डॉलर के चेक दिए जाएंगे. ट्रंप ने इसे सैन्य कर्मियों के सम्मान और योगदान की पहचान बताया.

नहीं उठाए जा रहे हैं ठोस कदम

हाल के दिनों में ट्रंप को महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें उनकी अपनी पार्टी के कुछ नेताओं की चिंता भी शामिल है. आलोचकों का कहना है कि आम लोगों की आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. हालांकि ट्रंप इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं. उनका कहना है कि महंगाई और affordability से जुड़ी चिंताएं डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से फैलाया गया होअक्स हैं. राष्ट्रपति ने दोहराया कि उनकी नीतियां लंबे समय में अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगी.

10 महीनों के भीतर आठ युद्धों का समाधान

अपने संबोधन में ट्रंप ने दावा किया कि बीते 10 महीनों के भीतर आठ युद्धों का समाधान किया गया. उन्होंने कहा कि ईरान से जुड़े परमाणु खतरे को खत्म किया गया और गाजा में जारी युद्ध को समाप्त कर मध्य पूर्व में ऐतिहासिक शांति स्थापित की गई. ट्रंप के अनुसार इस प्रक्रिया ने क्षेत्र में हजारों वर्षों बाद स्थिरता का रास्ता खोला और जीवित व मृतकृदोनों तरह के बंधकों की रिहाई को सुनिश्चित किया.

इसे भी पढ़ें. भारत ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, रूस-चीन और यूके के रेलवे नेटवर्क से निकला आगे

Latest News

राज्यपाल के अभिभाषण को सुने बिना विरोध लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध: विपक्ष की भूमिका पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने उठाए सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से प्रारंभ हुआ, जिसमें 11 फरवरी को प्रदेश का बजट प्रस्तुत...

More Articles Like This