जम्मू-कश्मीर: घर से खाना लेकर फरार हुए दो आतंकवादी, सेना चला रही सर्च ऑपरेशन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Udhampur Search Operation: शनिवार की देर शाम जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकवादी एक घर से भोजन लेकर जंगल की ओर भाग गए. आतंकियों को पकड़े गए लिए सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पुलिस और अर्द्धसैनिक बल, मजालता क्षेत्र के चोरे मोटू गांव और उससे सटे वन क्षेत्रों में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.

यह इलाका उस स्थान से करीब पांच किलोमीटर पश्चिम में है, जहां पहले हुई एक मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी बलिदान हो गया था. अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार देर शाम खुफिया सूचना मिली थी कि दो अज्ञात आतंकवादी चोरे मोटू गांव में शाम करीब साढ़े छह बजे मंगतू राम के घर पहुंचे और भोजन लेकर चले गए.

गांव के पास के जंगलों में तलाशी अभियान 

इस पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को मौके पर भेजा गया, लेकिन आतंकवादी तब तक फरार हो चुके थे. इसके बाद गांव के पास के जंगलों की घेराबंदी कर रविवार तड़के विभिन्न दिशाओं से तलाशी और सघन अभियान शुरू किया गया है.

आतंकी मुठभेड़ में पुलिसकर्मी की गई थी जान

मालूम हो कि 15 दिसंबर को मजालता क्षेत्र के सौन गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की जान चली गई थी. इसके बाद से ये इलाका काफी संवेदनशील माना जा रहा था. वहीं, अब एक घर में आतंकियों के घुसने को लेकर स्थानीय लोगों में भय व्याप्त हो गया है.

Latest News

Delhi में 5 अप्रैल को सोल्जराथन का होगा भव्य आयोजन, CMD उपेंद्र राय और जनरल वी.के. सिंह करेंगे फ्लैग ऑफ, Bharat Express पर होगा...

Soldierathon Delhi 2026: राजधानी दिल्ली एक बार फिर देशभक्ति, फिटनेस और सामाजिक संवेदना के अद्भुत संगम की साक्षी बनने...

More Articles Like This