नार्को-आतंक के खतरनाक नेटवर्क का पर्दाफाश, सेना का फरार जवान और सहयोगी गिरफ्तार

Must Read

Punjab Police : पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (SSOC) ने नार्को-आतंक के खतरनाक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. बता दें कि इस ऑपरेशन में सेना से फरार एक जवान और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार इसके पास से हैंड ग्रेनेड, पिस्टल और 907 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है. ऐसे में गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान के आतंकी-तस्कर नेटवर्क से सीधे तौर पर जुड़ा हुए था.

इसकी जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने बताया कि एसएसओसी मोहाली की टीम ने सेना के भगोड़े जवान राजबीर सिंह उर्फ फौजी को बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल कस्बे से गिरफ्तार किया. बता दें कि आरोपी देश से फरार होने की फिराक में था. फिलहाल उसकी तलाशी के दौरान 500 ग्राम हेरोइन और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया.

407 ग्राम हेरोइन और पिस्टल बरामद

इससे पहले पुलिस ने उसके सहयोगी चिराग को गिरफ्तार किया था, जो फाजिल्का के काशी राम कालोनी का रहने वाला है. चिराग के पास से 407 ग्राम हेरोइन और एक 9 एमएम पिस्टल बरामद हुई. ऐसे में जांच के दौरान खबर सामने आयी कि चिराग राजबीर के लिए कूरियर का काम करता था.

मामले को लेकर डीजीपी ने कहा

इस मामले को लेकर डीजीपी का कहना है कि राजबीर सिंह ने साल 2011 में भारतीय सेना ज्वाइन की थी. साल 2025 में अमृतसर ग्रामीण के घरिंडा थाने में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत दर्ज जासूसी के मामले में नाम आने के बाद वह फरवरी 2025 में सेना से फरार हो गया था.

नेपाल में छिपा राजबीर

बता दें कि गुरजंत को हरियाणा पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इसके साथ ही पता चला कि हमले के लिए आर्थिक मदद भी चिराग के जरिए पहुंचाई गई थी, जिसे आगे हमलावरों तक पहुंचाया गया. प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मामला दर्ज होने के बाद राजबीर नेपाल में छिप गया और पंजाब-नेपाल के बीच आवाजाही करते हुए नशा तस्करी जारी रखी. इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर उसे पंजाब लाया गया है.

इसे भी पढ़ें :- चिकित्सक विज्ञान क्षेत्र में चीन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, अब एक कैप्सूल खाने से हो जाएगी पेट की पूरी जांच

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This