महाराष्ट्र चुनाव में महायुति के प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने जताया जनता का आभार

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra local body polls result: महाराष्ट्र नगर पंचायत व नगर परिषद के चुनाव में महायुति को मिले प्रचंड समर्थन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सांसद अनिल बलूनी ने खुशी जताई है. उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत एनडीए के सभी नेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है. नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभारी हूं. यह जन-केंद्रित विकास के हमारे दृष्टिकोण में विश्वास को दर्शाता है. हम राज्यभर के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मैं भाजपा और महायुति कार्यकर्ताओं की जमीनी स्तर पर की गई कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं.

जेपी नड्डा ने भी दी शुभकामनाएं

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र में नगर पंचायत और नगर परिषद के चुनाव में महायुति की ऐतिहासिक विजय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनडीए के सदस्यों व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं.

उन्होंने कहा कि महायुति की यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता का अटूट समर्थन दर्शाती है.

अनिल बलूनी ने जनता का जताया आभार

भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने एक्स पर लिखा कि महाराष्ट्र नगर पंचायत एवं नगर परिषद चुनावों में महायुति को मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन के लिए प्रदेश की जागरूक जनता का हृदय से आभार. यह ऐतिहासिक जनादेश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में एनडीए सरकारों द्वारा समाज के हर वर्ग के उत्थान और समावेशी विकास के लिए किए जा रहे कार्यों पर जनता की गहरी आस्था और विश्वास को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि इस शानदार विजय पर महाराष्ट्र के यशस्वी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार सहित एनडीए परिवार के समस्त समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

देवेंद्र फडणवीस पार्टी के प्रदर्शन को बताया ऐतिहासिक जनादेश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन को ऐतिहासिक जनादेश बताया है. चुनाव का परिणाम आने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे सीएम फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों के 20 से 25 वर्षों के इतिहास में यह जीत अभूतपूर्व है.

इसे भी पढें:-सांसद खेल से मिल रहा है नए खिलाडियों को अवसर: डा. दिनेश शर्मा

Latest News

लखीमपुर खीरी में हादसा: तेज रफ्तार टेंपो पलटा, तीन बच्चों सहित चार की मौत, कई घायल

Lakhimpur Kheri Accident: शनिवार की आधी रात के बाद यूपी के लखीमपुर खीरी बड़ा सड़क हादसा हो गया. सवारियों...

More Articles Like This