फतेहपुरः बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की हत्या से आक्रोश, सरकार का पुतला फूंका

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

फतेहपुर: बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की नृशंस हत्या को लेकर देश में आक्रोश के बीच हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है. इसी क्रम में फतेहपुर में आक्रोशित बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदू संगठनों ने बुधवार जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ रैली निकालकर नारेबाजी के बीत पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया.

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार

रैली शहर के पटेल नगर चौराहे से शुरू होकर पत्थर कटा चौराहा तक पहुंची, जहां बांग्लादेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं और यह मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

हत्या के दोषियों के खिलाफ की जाए कड़ी कार्रवाईः धर्मेंद्र सिंह

प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक बजरंग दल धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि दीपू दास की हत्या कोई एक घटना नहीं, बल्कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ चल रहे सुनियोजित उत्पीड़न का हिस्सा है. उन्होंने बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हत्या के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की.

“दीपू दास के हत्यारों को सजा दो”

हिंदू संगठनों ने भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी इस गंभीर मामले में सख्त रुख अपनाने, बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने और वहां के हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान माहौल पूरी तरह आक्रोशपूर्ण रहा और “हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो”, “दीपू दास के हत्यारों को सजा दो” जैसे नारे गूंजते रहे.

(रिपोर्ट, यश द्विवेदी)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This