‘किसी नेता के घर को निशाना बनाना स्वीकार्य नहीं!’, पुतिन के घर पर हमले से यूक्रेन पर भड़के ट्रंप

Must Read

Russia-Ukraine war: यूक्रेन द्वारा पुतिन के आवास पर ड्रोन्स हमला करने की कोशिश पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गहरी नाराजगी जताई है. फ्लोरिडा में इजरायली पीएम नेतन्याहू से मुलाकात से पहले ट्रंप ने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन ने खुद मुझे फोन कर इस हमले की जानकारी दी. मैं इससे बहुत नाराज हूं. किसी नेता के घर को निशाना बनाना स्वीकार्य नहीं है. हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि यह संभव है कि यह हमला हुआ ही न हो, लेकिन हम इसकी सच्चाई का पता लगाएंगे.

शुक्र है जेलेंस्की को नहीं दी टोमहॉक मिसाइलें

ट्रंप ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि जेलेंस्की को टोमहॉक मिसाइलें नहीं दी गईं. रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कूटनीतिक कोशिशों के बीच इससे बड़ा तनाव पैदा हो गया है. बता दें कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने उत्तरी रूस (नोवगोरोड क्षेत्र) में स्थित राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर 91 लॉन्ग-रेंज ड्रोन्स से हमला करने की कोशिश की. रूस का दावा है कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी ड्रोन्स को मार गिराया और पुतिन सुरक्षित हैं.

अब कीव पर बड़ी जवाबी कार्रवाई की तैयारी

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इन्हें रूसी झूठ बताया है. जेलेंस्की का कहना है कि रूस यह ड्रामा इसलिए कर रहा है ताकि वह यूक्रेन के सरकारी भवनों पर बड़े हमले करने का बहाना बना सके और शांति वार्ता को पटरी से उतार सके. उधर, जानकारी मिल रही है कि इस हमले से भड़का रूस अब कीव पर बड़ी जवाबी कार्रवाई की तैयारी में है.

रूस खुद कीव पर हमले का खोज रहा बहाना

जेलेंस्की के अनुसार रूस खुद कीव पर हमले का बहाना खोज रहा है. क्रेमलिन ने चेतावनी दी है कि इस कथित हमले के बाद वे शांति समझौते के लिए अपनी शर्तों की समीक्षा करेंगे. दूसरी ओर पुतिन ने अपने सैन्य कमांडरों को आदेश दिया है कि वे यूक्रेन के जापोरिज़िया और डोनबास क्षेत्रों पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के लिए हमले तेज कर दें.

इसे भी पढ़ें. ‘26 वर्षीय मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर दी जान!’, सुसाइड नोट में सामने आई मौत की मुख्य वजह?

Latest News

29 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

29 October 2026 Ka Panchang: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This