Ali Reza Arafi: खामेनेई की मौत के बाद बदला ईरान का सत्ता समीकरण, अलीरेजा अराफी बने अस्थायी सुप्रीम लीडर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US-Israel Iran Attack: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध जैसे हालात के बीच ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव सामने आया है. अमेरिकी और इस्राइल के संयुक्त सैन्य हमलों में लंबे समय से ईरान का नेतृत्व कर रहे अली खामेनेई की मौत के बाद देश में नेतृत्व परिवर्तन हो गया है. इसी कड़ी में अयातुल्ला अलीरेजा अराफी को ईरान का अस्थायी सुप्रीम लीडर बनाया गया है.

खामेनई की मौत के बाद क्यों हुआ सत्ता परिवर्तन?

रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के कई सैन्य और सरकारी ठिकानों पर भीषण हमला किया. इस हमले में शीर्ष सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व से जुड़े स्थानों को निशाना बनाया गया. 1989 से ईरान का नेतृत्व कर रहे 86 वर्षीय अली खामेनई की इसी हमले में मौत हो गई. शुरुआत में ईरान ने इन खबरों से इनकार किया, लेकिन बाद में उनकी मौत की पुष्टि की गई. इसके बाद संवैधानिक प्रक्रिया के तहत अंतरिम नेतृत्व व्यवस्था लागू की गई.

अयातुल्ला अलीरेजा अराफी ईरान के वरिष्ठ धार्मिक नेता माने जाते हैं. उन्हें अंतरिम नेतृत्व परिषद में न्यायविद सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. यही परिषद अब सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारियां संभालेगी. आरफी फिलहाल देश के सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक पद की जिम्मेदारी निभाएंगे. उनका काम संक्रमण काल में शासन व्यवस्था को स्थिर रखना और नए स्थायी सुप्रीम लीडर के चयन तक नेतृत्व करना होगा.

Latest News

Gold Import Policy: सरकार ने 15 बैंकों को दी सोना-चांदी आयात की मंजूरी, बाजार में दिखेगा बड़ा असर

सरकार ने 15 बैंकों को सोना-चांदी आयात की अनुमति दी है. इस फैसले से बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी और कीमतों पर असर पड़ सकता है.

More Articles Like This