श्रीलंका के उभरते हुए क्रिकेटर का निधन, महज 34 साल की उम्र में जिंदगी की जंग हार गया खिलाड़ी

Must Read

Colombo: श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर अक्षु फर्नांडो का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से श्रीलंकाई क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. अक्षु फर्नांडो 28 दिसंबर 2018 को साउथ कोलंबो के माउंट लाविनिया में एक दर्दनाक हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे. जिसकी वजह से वह पिछले कई सालों से कोमा में थे और लाइफ सपोर्ट पर थे. 34 साल का ये खिलाड़ी जंग हार गया और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

दुर्घटना में उन्हें आईं जानलेवा चोटें

समुद्र तट पर ट्रेनिंग सत्र के बाद वह एक बिना सुरक्षा वाले रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे, तभी एक ट्रेन की चपेट में आ गए. इस गंभीर दुर्घटना में उन्हें जानलेवा चोटें आईं, जिसके बाद से वह लंबे समय तक कोमा में रहे और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे. अक्षु फर्नांडो का निधन श्रीलंकाई क्रिकेट के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसने एक उभरते हुए सितारे को समय से पहले खो दिया.

लगाया था अपना पहला शतक

दाएं हाथ के प्रतिभाशाली बल्लेबाज अक्षु फर्नांडो का घरेलू करियर उस समय तेजी से आगे बढ़ रहा था, जब 27 वर्ष की उम्र में यह हादसा हुआ. दुर्घटना से कुछ ही हफ्ते पहले उन्होंने रगामा क्रिकेट क्लब के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया था. इसके अलावा वह उस समय ऑफ-स्पिन गेंदबाजी में भी खुद को निखार रहे थे. सीनियर स्तर पर उनके नाम कुल सात 50 से अधिक रन की पारियां दर्ज थीं. 9 साल के घरेलू करियर में अक्षु फर्नांडो ने कोल्ट्स क्रिकेट क्लब, पनदुरा स्पोर्ट्स क्लब, चिलॉ मेरियंस स्पोर्ट्स क्लब समेत कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया और अपनी प्रतिभा से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा.

एक बेहद शानदार युवा क्रिकेटर थे अक्षु

इंटरनेशनल कमेंटेटर और रगामा क्रिकेट क्लब के वरिष्ठ प्रशासक रोशन अभयसिंघे ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वह एक बेहद शानदार युवा क्रिकेटर थे, जिनका उभरता हुआ करियर एक क्रूर हादसे के कारण समय से पहले खत्म हो गया. अपने स्कूल और अंतिम क्लब रगामा के लिए वह एक बेहतरीन खिलाड़ी थे. उन्हें जानने वाले हम सभी के लिए यह बेहद दुखद दिन है. वह हमेशा खुशमिजाज, मिलनसार और सच्चे सज्जन इंसान थे. अक्षु हम तुम्हें हमेशा याद रखेंगे.

इसे भी पढ़ें. भारत की बढ़ेगी समुद्री ताकत! इटली के साथ हुई करोड़ों की डील, नौसेना के बेड़े शामिल होंगे 48 टॉरपीडो

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This